लखनऊ

आलोक श्रीवास्तव बनाये गए लखनऊ नगर अध्यक्ष

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश कार्यकारिणी की हुई घोषणा

लखनऊ (वि.)। रविवार को दारुलशफा के ए ब्लॉक के कॉमन हॉल में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव का भव्य स्वागत किया गया। साथ ही नयी कार्यकारिणी का भी चयन किया गया l जिसमें प्रमोद निगम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ज्ञान अस्थाना और राकेश श्रीवास्तव को महामंत्री, अनुपम श्रीवास्तव को संगठन मंत्री, अनिल श्रीवास्तव को संयुक्त मंत्री, वीरेंद्र श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष के रूप चुने गए l
इसी कार्यक्रम में लखनऊ के अध्यक्ष पद पर आलोक श्रीवास्तव का चयन किया गया। साथ ही आलोक सक्सेना को कार्यकारी अध्यक्ष और कुलदीप खरे को महासचिव चुना गया।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव ने कहा कि लखनऊ और पूरे प्रदेश में कायस्थ समाज की बहुत बड़ी आबादी है, लेकिन राजनीति रूप से भागीदारी बहुत कम है। हमें अपनी भागीदारी बढ़ानी है
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) नीरा सिन्हा वर्षा, राष्ट्रीय महामंत्री (महिला प्रकोष्ठ) डॉ. ज्योत्स्ना श्रीवास्तव और पार्षद रेखा भटनागर विशेष रूप से उपस्थिति रहीं।

Related Articles

Back to top button