uncategorized

गुजरात कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: 40 से ज्यादा जिलों और शहरों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति

Lucknow Focus News Desk: गुजरात कांग्रेस ने संगठन को नए सिरे से खड़ा करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। “संगठन सृजन” अभियान के तहत पार्टी ने 40 से ज्यादा जिलों और शहरों में नए कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इस बदलाव में जहां कई नए चेहरों को मौका मिला है, वहीं कुछ पुराने पदाधिकारियों को भी दोबारा जिम्मेदारी दी गई है।

नए और पुराने चेहरों का संतुलन

गुजरात कांग्रेस की ओर से जारी सूची के अनुसार, लगभग 50% अध्यक्ष ऐसे हैं जो पहली बार जिला या शहर अध्यक्ष बने हैं। इसका मतलब साफ है कि कांग्रेस अब नए और पुराने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर एक मजबूत संगठन खड़ा करने की तैयारी में है।

संगठनात्मक मजबूती की दिशा में पहल

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि, “कांग्रेस अध्यक्ष ने गुजरात में जिला और शहर कांग्रेस कमेटी (DCC) के नए अध्यक्षों की नियुक्ति को तुरंत प्रभाव से मंजूरी दे दी है। यह फैसला संगठन सृजन अभियान के तहत गहन संगठनात्मक समीक्षा का नतीजा है।”

इस अभियान के तहत पार्टी ने बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन को फिर से सक्रिय करने का संकल्प लिया है। चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता, समावेशिता और विचारधारा आधारित नेतृत्व को प्राथमिकता दी गई है।

कौन कहां से बना अध्यक्ष? देखिए पूरी सूची

  • अहमदाबाद शहर – सोनल पटेल
  • वडोदरा शहर और ग्रामीण – ऋत्विक जोशी (शहर), जसपाल सिंह पढियार (ग्रामीण)
  • राजकोट शहर और ग्रामीण – डॉ. राजदीप सिंह जाडेजा (शहर), हितेश वोहरा (ग्रामीण)
  • सूरत शहर और ग्रामीण – विपुलभाई उधनावाला (शहर), आनंद चौधरी (ग्रामीण)
  • गांधीनगर शहर और जिले – शक्ति पटेल (शहर), अरविंद सिंह सोलंकी (जिला)
  • भावनगर शहर और ग्रामीण – मनोहर सिंह उर्फ लालभा (शहर), प्रवीण राठौड (ग्रामीण)
  • बनासकांठा – गुलाब सिंह राजपूत
  • भरुच – राजेन्द्र सिंह राणा
  • बोटाद – हिम्मत सिंह कटारिया
  • छोटाउदेपुर – शशिकांत राठवा
  • दाहोद – हर्षदभाई निनामा
  • डांग – स्नेहिल ठाकरे
  • देवभूमि द्वारका – पालभाई आंबलिया
  • साबरकांठा – रामभाई सोलंकी
  • सुरेन्द्रनगर – नौशाद सोलंकी
  • तापी – वैभवकुमार गामित
  • वलसाड – किशनभाई पटेल
  • गिर सोमनाथ – पुंजाभाई वंश
  • जामनगर शहर और ग्रामीण – वीरेन्द्र सिंह जाडेजा (शहर), मनोज कथीरिया (ग्रामीण)
  • जूनागढ़ – मनोज जोशी
  • खेड़ा – कालू सिंह डाभी
  • कच्छ – वी के हुंबल
  • महीसागर – हर्षद पटेल
  • महेसाणा – बलदेवजी ठाकोर
  • मोरबी – किशोरभाई चिखलिया
  • नर्मदा – रंजीत सिंह तडवी
  • नवसारी – शैलेषभाई पटेल
  • पंचमहल – चेतन सिंह परमार
  • पाटण – घेमरभाई पटेल
  • पोरबंदर – रामभाई मारू
  • अमरेली – प्रताप दूधात
  • आणंद – अल्पेश पढियार
  • अरवल्ली – अरनूभाई पटेल

क्या है आगे की योजना?

पार्टी ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में अन्य राज्यों में भी संगठन सृजन अभियान के तहत नए जिला और शहर अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। इस प्रक्रिया में AICC और PCC पर्यवेक्षक अहम भूमिका निभा रहे हैं।

गुजरात कांग्रेस का यह कदम साफ दिखाता है कि पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर अभी से काम शुरू कर चुकी है। संगठन को मजबूत करके पार्टी जमीनी स्तर पर जनाधार बढ़ाने की कोशिश में जुट गई है।

Also Read: बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, पेंशन में तीन गुना बढ़ोतरी, पंचायती प्रतिनिधियों को भी राहत

Related Articles

Back to top button