लखनऊहेल्थ एंड वेलनेस
नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इंदिरानगर के अधीक्षक बने डॉक्टर मयंक जलोटे


लखनऊ फोकस रिपोर्टर
लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. मयंक जलोटे को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इंदिरानगर के अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है।
डॉ. मयंक जलोटे लखनऊ के कई सरकारी अस्पतालों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डॉ. जलोटे ने बताया कि नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इंदिरानगर में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, इसके लिए वह हर तरह के प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि यह केंद्र महिलाओं के अच्छे इलाज और अच्छे जच्चा- बच्चा केंद्र के रूप में प्रसिद्ध है। मेरे रहते हुए यहां किसी भी मरीज को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। डॉ. जलोटे ने कहा कि पूरा अस्पताल परिसर स्वच्छ रहे, यह भी मेरी प्राथमिकताओं में होगा।




