बिजनेस

गोल्ड में बंपर तेजी! टैरिफ वॉर बना वरदान, न्यूयॉर्क से लेकर नई दिल्ली तक छाए सुनहरे बादल

पूरी दुनिया में अमेरिका और चीन के बीच छिड़ी टैरिफ जंग एक बार फिर सोने को नई ऊंचाई पर ले गई है। भले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ पर यू-टर्न ले लिया हो, लेकिन इस वैश्विक अनिश्चितता के दौर में गोल्ड इन्वेस्टर्स की बल्ले-बल्ले हो गई है।

टैरिफ वॉर ने बढ़ाई बाजार की घबराहट, सोना बना सुरक्षित ठिकाना

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ ने ग्लोबल मार्केट में हलचल मचा दी थी। शेयर बाजार एक हफ्ते तक उथल-पुथल में रहे, लेकिन जैसे ही ट्रंप ने टैरिफ पर ब्रेक लगाया, सोने के दामों ने रफ्तार पकड़ ली। टैरिफ वॉर की आशंका से निवेशक सेफ हेवन यानी सोने की ओर दौड़ पड़े हैं। इसका असर न्यूयॉर्क से लेकर नई दिल्ली तक देखने को मिल रहा है।

अमेरिकी फ्यूचर गोल्ड मार्केट में जून में एक्सपायर होने वाला कॉन्ट्रैक्ट फिलहाल 3,346.90 डॉलर प्रति औंस पर 0.01% की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है। यानी अमेरिका में भी सोना लगातार मजबूत हो रहा है।

दिल्ली में रिकॉर्ड तेजी, 10 ग्राम सोना 97,460 रुपये का

भारत में भी सोने की चमक और तेज हो गई है। 17 अप्रैल 2025 को दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड 1,140 रुपये की तेजी के साथ 97,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। बीते कुछ दिनों में ये सबसे बड़ी तेजी मानी जा रही है।

गुड रिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार: मुंबई  में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 97,310 रुपये/10 ग्राम, लखनऊ में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत करीब 97,460 रुपये/10 ग्राम, यहां भी सोने में 1,140 रुपये की छलांग देखी जा रही है।

क्या यह है गोल्ड में निवेश का सही समय?

टैरिफ वॉर और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के इस माहौल में एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोना फिलहाल एक मजबूत निवेश विकल्प बना हुआ है। ऐसे में जो निवेशक लॉन्ग टर्म प्लान कर रहे हैं, उनके लिए यह समय सही हो सकता है।

Also Read: यूपी पुलिस में 4,534 दारोगा पदों पर भर्ती जल्द, अप्रैल के अंत तक आ सकता है विज्ञापन

Related Articles

Back to top button