इन्फोटेनमेन्ट

बिना क्रैश डाइट के नेहा धूपिया ने घटाया 23 किलो वजन, जानें क्या है उनका सीक्रेट फॉर्मूला

Lucknow Focus News Desk: बॉलीवुड अभिनेत्री और टीवी होस्ट नेहा धूपिया ने अपनी शानदार एक्टिंग और दमदार किरदारों से एक खास पहचान बनाई है। फिल्म ‘जूली’, ‘कयामत’ और ‘सिंह इज किंग’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर नेहा ने बीते कुछ सालों में अपनी फिटनेस से भी सबको चौंकाया है। दो बच्चों की मां बनने के बाद उन्होंने जिस तरह से अपना वजन कम किया है, वह कई महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गया है।

नेहा धूपिया ने बताया कि आमतौर पर डिलीवरी के बाद महिलाओं का औसत वजन 17 किलो तक बढ़ जाता है, लेकिन उनका वजन इससे भी कहीं ज्यादा बढ़ गया था। उन्होंने कहा, “मां बनने के बाद मेरा पूरा फोकस बच्चे की देखभाल और ब्रेस्टफीडिंग पर था, जिसका मतलब है कि आपकी फिटनेस कुछ समय के लिए पीछे छूट जाती है।” नेहा ने बाकी महिलाओं की तरह जल्दबाजी में वजन कम करने के लिए कोई क्रैश डाइट फॉलो नहीं की, बल्कि उन्होंने धैर्य के साथ अपनी जीवनशैली में बदलाव किए।

खाने का सही समय और कुछ चीजों से दूरी

नेहा ने अपने फिटनेस के सफर में सबसे पहले अपनी डाइट से कुछ जरूरी फूड्स को हटाया। उन्होंने चीनी, तले हुए स्नैक्स और ग्लूटेन वाली चीजों का सेवन पूरी तरह बंद कर दिया। इसके साथ ही, उन्होंने अपने खाने का समय भी बदल दिया। नेहा ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ शाम 7 बजे डिनर कर लेती हैं, जबकि सुबह का नाश्ता अपने पति के साथ 11 बजे करती हैं।

अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नेहा ने बताया कि इन साधारण बदलावों से उन्हें बहुत मदद मिली और उन्होंने करीब 23 किलो वजन कम किया। उनका यह सफर बताता है कि सही अनुशासन और सोच-समझकर किए गए बदलावों से भी फिटनेस हासिल की जा सकती है।

Also Read: कोलकाता में ‘द बंगाल फाइल्स’ के ट्रेलर लॉन्च पर हंगामा, पल्लवी जोशी ने कहा- ‘कश्मीर से भी बदतर हैं हालात’

Related Articles

Back to top button