इन्फोटेनमेन्ट

‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में बॉलीवुड थीम की मस्ती, तेज प्रताप बने ‘संजय दत्त’, गौतम और शहजाद के बीच ‘अल्टीमेट रूलर’ की जंग

Lucknow Focus News Desk: प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर पर मुफ्त स्ट्रीम हो रहे लोकप्रिय रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में दर्शकों को मनोरंजन का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है। हाल ही में शो में खास ‘बॉलीवुड थीम’ का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बॉलीवुड के मशहूर किरदारों को अपनाकर जमकर मस्ती की। इसी के साथ शो अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है, जहां ‘अल्टीमेट रूलर’ की रेस में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

एपिसोड और ‘अल्टीमेट रूलर’ रेस

मेकर्स द्वारा ‘लाइट, कैमरा, बॉलीवुड’ कैप्शन के साथ जारी किए गए प्रोमो में तेज प्रताप यादव संजय दत्त की फिल्म ‘वास्तव’ के आइकॉनिक किरदार में नजर आए और उनका मशहूर डायलॉग ’50 तोला सोना’ बोलते दिखे। वहीं, शहजाद पूनावाला ने ‘मुन्नाभाई’ का गेटअप लिया।

शो के दौरान तेज प्रताप यादव को इरीना रुदाकोवा के साथ डांस करते देखा गया, जिस पर शो की प्रतिभागी स्वरा भास्कर ने चुटकी लेते हुए कहा— ‘लालू जी सब देख रहे हैं’।

कई चरणों के एलिमिनेशन के बाद ‘टावर’ के समीकरण पूरी तरह बदल चुके हैं। अब गौतम गुलाटी और शहजाद पूनावाला ही ‘अल्टीमेट रूलर’ बनने की रेस के आखिरी दो सबसे मजबूत दावेदार बचे हैं, जिनके बीच इस टाइटल के लिए सीधी टक्कर होगी।

‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ का नया एपिसोड रोजाना दोपहर 12 बजे प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button