Lucknow: स्टेट जीएसटी कार्यालय में व्यापारियों की समस्याओं को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

Lucknow Focus News Desk: मीराबाई मार्ग स्थित राज्य वस्तु एवं सेवा कर (स्टेट जीएसटी) कार्यालय में आज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और जीएसटी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच व्यापार से जुड़ी समस्याओं के समाधान और सुझावों पर चर्चा हेतु एक अहम बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता अपर आयुक्त धनंजय शुक्ला ने की। इस अवसर पर एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 राजेश पांडे, एडिशनल एसआईबी अमरेश बजाज, डीसी सतीश मिश्रा और नीरज सिंह भी मौजूद रहे।
व्यापार मंडल की ओर से अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष अरविंद पाठक, उपाध्याय राजू शुक्ला, वरिष्ठ मंत्री रूबल सिंह और संगठन मंत्री कुश अरोड़ा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में व्यापारियों द्वारा जीएसटी पोर्टल की तकनीकी समस्याएं, अनावश्यक नोटिस, विभागीय जांच की प्रक्रियाएं और रिफंड प्रक्रिया में आ रही बाधाओं जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया और व्यापारियों से बेहतर समन्वय बनाए रखने की अपील की।




