मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज मनिका विश्वकर्मा के सिर, अब थाईलैंड में भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व

Lucknow Focus News Desk: राजस्थान की मनिका विश्वकर्मा ने सोमवार, 18 अगस्त, 2025 को मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया है। जयपुर में आयोजित एक भव्य समारोह में, 48 फाइनलिस्टों को हराकर मनिका ने यह सम्मान हासिल किया।
इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की तान्या शर्मा फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि हरियाणा की महक ढींगरा और अमीषी कौशिक क्रमशः सेकंड और थर्ड रनर-अप रहीं।
अब मिस यूनिवर्स 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी
मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा ने अपनी उत्तराधिकारी मनिका विश्वकर्मा को ताज पहनाया। प्रतियोगिता की जूरी में मिस यूनिवर्स इंडिया के ऑनर निखिल आनंद, बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, स्टाइलिश असले रोबेलो और लेखक-निर्देशक फरहाद सामजी जैसे प्रसिद्ध नाम शामिल थे।
इस शो की शुरुआत एक धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस के साथ हुई, जिसके बाद स्विमसूट और इवनिंग गाउन राउंड्स हुए। टॉप 11 फाइनलिस्टों ने अंतिम प्रश्नोत्तर राउंड में अपनी बुद्धिमत्ता और आत्मविश्वास से जूरी का दिल जीता।
अब मनिका विश्वकर्मा अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता 21 नवंबर, 2025 को थाईलैंड के नोंथाबुरी में आयोजित की जाएगी।
Also Read: बिना क्रैश डाइट के नेहा धूपिया ने घटाया 23 किलो वजन, जानें क्या है उनका सीक्रेट फॉर्मूला




