देश

योगी कैबिनेट का फैसला: अब सूबे के गाजियाबाद, आगरा व प्रयागराज में भी होगी पुलिस आयुक्तालय प्रणाली

लखनऊ। अब सूबे के आगरा, गाजियाबाद और प्रयागराज में भी पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू होगी। इन जिलों में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू करने के प्रस्ताव को योगी मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। इस तरह अब राज्य के 75 जिलों में से सात जिलों में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू हो जाएगी। जनवरी 2020 में सबसे पहले लखनऊ और गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में यह व्‍यवस्‍था लागू हुई थी, इसके बाद मार्च 2021 में कानपुर नगर और वाराणसी में भी पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू किया गया।
तीनों जिलों को पहले ‘मेट्रोपोलिटन एरिया’ घोषित किया जाएगा
मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। प्रदेश के नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने लोकभवन में मंत्रिमंडल के फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि तीनों जिलों को पहले ‘मेट्रोपोलिटन एरिया’ घोषित किया जाएगा और उसके बाद इन क्षेत्रों में यह प्रणाली लागू की जाएगी।

फोटो साभार: सोशल मीडिया

 

 

Related Articles

Back to top button