दीपिका पादुकोण दूसरी बार बनीं मां: गणेश उत्सव और राधा अष्टमी के शुभ अवसर पर घर आई नन्हीं परी

Lucknow Focus News Desk: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। शनिवार (19 सितंबर, 2026) को दीपिका ने अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया। इस खुशखबरी को अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा करके प्रशंसकों के साथ शेयर किया। साझा की गई तस्वीर में नन्हीं बच्ची के पैरों के निशान बने हुए हैं और उस पर लिखा है, “बेबी गर्ल का स्वागत है… 19/09/2026″।
खास बात यह है कि दीपिका और रणवीर की पहली बेटी ‘दुआ’ का जन्म भी सितंबर महीने (8 सितंबर, 2024) में ही हुआ था। इस तरह दोनों बेटियों के जन्म का सितंबर महीने से एक बेहद खूबसूरत कनेक्शन जुड़ गया है। राधा अष्टमी और गणेश उत्सव के पावन पर्व पर बेटी के जन्म से फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स में खुशी की लहर है। श्रेया घोषाल, कृति खरबंदा और सारा अर्जुन समेत तमाम सितारों व प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में कपल को बधाइयों और शुभकामनाओं के संदेश भेजे हैं।




