देश

दिल्ली की सड़कों पर उतरीं 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, CM रेखा गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी

Lucknow Focus News Desk: राजधानी दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को और अधिक आधुनिक, प्रदूषण मुक्त और सुलभ बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक बड़ा अध्याय जुड़ गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वी दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर बस डिपो से 200 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों के बेड़े में शामिल होने के साथ ही दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों की कुल संख्या अब बढ़कर करीब 6,300 हो गई है।

‘DEVI’ बसें बढ़ाएंगी मोहल्लों की कनेक्टिविटी

इस नई खेप में सबसे महत्वपूर्ण 140 देवी (दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल इंटरचेंज) बसें हैं। इन बसों को विशेष रूप से दिल्ली के मोहल्लों और अंदरूनी इलाकों के लिए डिजाइन किया गया है, ताकि संकरी गलियों और रिहायशी क्षेत्रों तक बेहतर कनेक्टिविटी दी जा सके। इससे मेट्रो स्टेशनों और मुख्य बस स्टैंडों तक पहुँचने में यात्रियों को आसानी होगी।

डिपो और टर्मिनल की नई सौगात

मुख्यमंत्री ने बसों की रवानगी के साथ-साथ दो प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। ईस्ट विनोद नगर बस डिपो में नई प्रशासनिक इमारत का लोकार्पण किया गया। दक्षिणी दिल्ली के मदनपुर खादर बस टर्मिनल के शुभारंभ से यात्रियों की सुविधाओं और बस संचालन में व्यापक सुधार होगा।

दिल्ली-रोहतक इंटरस्टेट सेवा की शुरुआत

यात्रियों को एक और बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री ने दिल्ली से रोहतक (हरियाणा) के लिए नई इंटरस्टेट बस सेवा का भी शुभारंभ किया। सरकार की योजना है कि आने वाले समय में पड़ोसी राज्यों के अन्य शहरों के लिए भी ऐसी इलेक्ट्रिक बस सेवाएं बढ़ाई जाएं।

“बजट की कमी नहीं आने देगी सरकार”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल्ली के विकास पर विशेष विजन है। दिल्ली में परिवहन क्षेत्र में हर महीने नई सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं। राजधानी के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। हमारा लक्ष्य दिल्ली को देश का सबसे तेज विकसित होने वाला शहर बनाना है।

हरित परिवहन को मिलेगी नई रफ़्तार: डॉ. पंकज कुमार सिंह

परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने इस अवसर पर कहा कि नई ईवी बसों के आने से दिल्लीवासियों को शांत, साफ और आरामदायक सफर का विकल्प मिलेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में बस बेड़े और रूट नेटवर्क का और अधिक विस्तार किया जाएगा।

Also Read: यूपी में सुरक्षित प्रसव के लिए सरकार का बड़ा कदम: सीटीजी मशीन से होगी भ्रूण की सटीक निगरानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button