उत्तर प्रदेशलखनऊ

‘चार हिस्सों में बंटेगा प्रदेश’, ओम प्रकाश राजभर का दावा- पूर्वांचल अलग राज्य बना तो राजभर समाज का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री

Lucknow Focus News Desk: उत्तर प्रदेश के सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अंबेडकरनगर में एक जनसभा के दौरान बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है और भविष्य में इसका चार हिस्सों पूर्वांचल, पश्चिमांचल (हरित प्रदेश), मध्यांचल और बुंदेलखंड में विभाजन तय है। राजभर ने कहा कि जब पूर्वांचल अलग राज्य बनेगा, तब वहां राजभर समाज का बेटा ही पहला मुख्यमंत्री बनेगा।

राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) और अखिलेश यादव पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा कार्यकाल में माफिया को संरक्षण मिला। अखिलेश यादव, राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि तीनों ही नेता मुस्लिम समाज का राजनीतिक नेतृत्व हथियाना चाहते हैं। ओवैसी जहां मुस्लिम मुख्यमंत्री की वकालत कर रहे हैं, वहीं सपा-कांग्रेस खुद को उनका एकमात्र रहनुमा मानती हैं, और इसी खींचतान व मतभेदों के चलते इनके बीच कोई स्थायी गठबंधन संभव नहीं है।

Related Articles

Back to top button