इन्फोटेनमेन्ट

Dinesh Lal Yadav Nirahua और अक्षरा सिंह की फिल्‍म ‘जान लेबू का’ की शूटिंग शुरू


JANUARY 21, 2021
रायबरेली के शिवगढ़ पैलेस में हो रही फिल्म की शूटिंग
इन्फोटेनमेंट डेस्क
लखनऊ (Bhojpuri Film, Bhojpuri Cinema)। आखिरकार भोजपुरी फिल्म ((Bhojpuri Film) स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की अपकमिंग भोजपुरी फिल्‍म (Bhojpuri Film) ‘जान लेबू का’ की शूटिंग शुरू हो गई। इस फिल्म पर समूची इंडस्‍ट्री की नजर है। फिल्‍म की शूटिंग रायबरेली से कुछ दूर शिवगढ़ पैलेस में हो रही है। इस फिल्‍म को लेकर निरहुआ Dinesh Lal Yadav Nirahua और अक्षरा Akshara Singh बेहद एक्‍साइटेड हैं। फिल्‍म ‘जान लेबू का’ के निर्माता श्रेय श्रीवास्‍तव हैं। उन्होंने बताया कि यह शानदार फिल्‍म है और इसका आगाज हो गया है। हमारी कोशिश है कि फिल्‍म ऐसी बने कि उसका जलवा बॉक्‍स ऑफिस के रिकॉर्ड पर दिखे।
श्रेय श्रीवास्तव ने कहा कि कोविड-19 की वजह से हम सेट पर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस को पूरी तरह से फॉलो कर रहे हैं। हम इस फिल्म को लीक से हटकर बना रहे हैं। फिल्‍म के गाने भी शानदार होंगे, जिसका संगीत ओम झा का है। डॉ. एस के श्रीवास्‍तव प्रस्‍तुत फिल्‍म ‘जान लेबू का’ का निर्माण खुशी क्रिएशन और कम्‍युनिकेशन के बैनर तले हो रहा है। फिल्‍म के निर्देशक दिनकर कपूर उर्फ केडी हैं।
उन्‍होंने कहा कि लास्‍ट टाइम जब निरहुआ और अक्षरा एक साथ आये थे, तब भी दर्शकों ने इस जोड़ी को खूब पसंद किया था। अब हमने उन्‍हें एक बार से साथ ला रहे हैं। फिल्‍म की कहानी सामाजिक और पारिवारिक है। इसमें पटकथा के अनुरूप निरहुआ और अक्षरा काफी फिट बैठते हैं। दोनों इंडस्‍ट्री के अनुभवी और कमाल के कलाकार हैं। उनके साथ मिलकर हम बेहतरीन फिल्‍म लेकर आ रहे हैं। फिल्‍म का पीआर संजय भूषण पटियाला करेंगे।
उन्‍होंने बताया कि फिल्‍म में दिनेश लाल निरहुआ और अक्षरा के साथ महिमा गुप्‍ता, जोया खान, मनोज टाइगर, दीपक भाटिया, नीलम पांडेय, इशा परिख, जफर खान, शंकर मिश्रा आदि नजर आएंगे। एक्‍शन प्रदीप खड़गे का है। कोरियोग्राफर संजय कोर्वे और कला नजीर शेख का है। कॉस्‍ट्यूम बादशाह का है। डीओपी मनोज कुमार और डायलॉग प्रवेश कुमार हैं।
(स्रोत-प्रेस विज्ञप्ति)
Bhojpuri Cinema, Bhojpuri Film, Dinesh Lal Yadav Nirahua

Related Articles

Back to top button