प्रेग्नेंसी की खबरों पर अविका गौर ने तोड़ी चुप्पी; कहा- ‘अफवाहें गलत हैं, लेकिन जल्द सुनाऊंगी कोई बड़ी खबर’

Lucknow Focus News Desk: ‘बालिका वधू’ फेम एक्ट्रेस अविका गौर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। शादी के महज तीन महीने बाद ही सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी की अटकलें तेज हो गई थीं। अब एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए सच सामने रखा है।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अविका ने स्पष्ट किया कि वह फिलहाल मां नहीं बनने वाली हैं। उन्होंने कहा ये सभी प्रेग्नेंसी की अफवाहें पूरी तरह से गलत हैं। ऐसा कुछ नहीं है। हालांकि, एक दूसरी खबर जरूर है जो मैं आप सभी के साथ जल्द साझा करूंगी।
अनोखी शादी और 2026 का ‘बड़ा बदलाव’
अविका गौर ने 30 सितंबर 2025 को अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी के साथ रियलिटी शो ‘पति, पत्नी और पंगा’ के सेट पर शादी की थी। हाल ही में अपने यूट्यूब व्लॉग में इस जोड़े ने साल 2026 को लेकर कुछ दिलचस्प संकेत दिए।
मिलिंद ने व्लॉग में बताया कि एक ऐसा बड़ा बदलाव आने वाला है जिसकी उन्होंने न तो प्लानिंग की थी और न ही उम्मीद। हालांकि अविका ने प्रेग्नेंसी से इनकार किया है, लेकिन उनके “बड़े बदलाव” वाले बयान के बाद फैंस अब उनके किसी बड़े इंटरनेशनल प्रोजेक्ट या नए बिजनेस वेंचर को लेकर कयास लगा रहे हैं।
‘आनंदी’ से साउथ फिल्मों तक का सफर
महज छोटी उम्र में ‘बालिका वधू’ से घर-घर पहचान बनाने वाली अविका गौर आज टीवी ही नहीं, बल्कि वेब सीरीज और साउथ फिल्म इंडस्ट्री का भी जाना-माना नाम हैं। मिलिंद के साथ उनकी केमिस्ट्री को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है।




