‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के नए सीजन में बड़ा बदलाव: सभी जज और होस्ट बदले गए

Lucknow Focus News Desk: मशहूर डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ अपने नए सीजन के साथ जल्द ही टीवी पर वापसी करने वाला है। इस बार शो में बड़ा बदलाव किया गया है, जहाँ जजों के साथ-साथ होस्ट को भी बदल दिया गया है। पिछले सीजन की जज किरण खेर, बादशाह और शिल्पा शेट्टी की जगह अब नई हस्तियों को लाया गया है।
नए जज और होस्ट कौन हैं?
इस बार शो को जज करने की ज़िम्मेदारी नवजोत सिंह सिद्धू, नेहा कक्कड़ और अनुराग कश्यप को सौंपी गई है। इसके अलावा, शो के होस्ट भी बदल गए हैं। पिछले सीजन में अर्जुन बिजलानी ने शो की मेजबानी की थी, लेकिन अब नए सीजन को हर्ष लिंबाचिया होस्ट करेंगे।
लंबे समय से शो को जज कर रहीं किरण खेर भी इस बार शो का हिस्सा नहीं होंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी खराब सेहत इसका एक कारण हो सकती है। हाल ही में उन्हें एक फिल्म स्क्रीनिंग में अभिनेता अनुपम खेर के सहारे चलते हुए देखा गया था।
शो के इतिहास में बदलाव
‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के पहले सीजन से ही किरण खेर इस शो से जुड़ी हुई थीं। उनकी जगह नवजोत सिंह सिद्धू की एंट्री, इस शो के इतिहास में एक बड़ा बदलाव है।




