देश
मुलायम सिंह यादव सहित कई विभूतियों को पद्म सम्मान


(राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलायम सिंह यादव का पद्म विभूषण सम्मान लेते उनके बेटे अखिलेश यादव।)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में कई विभूतियों को पद्म सम्मान से नवाजा। इस मौके पर राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
राष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और मशहूर चिकित्सक दिलीप महालनाबिस को मरणोपरान्त पद्म विभूषण से सम्मानित किया। इसी तरह लेखिका सुधा मूर्ति, उपन्यासकार एसएल भैरप्पा, वैदिक विद्वान त्रिदंडी चिन्ना जे. स्वामी और वैज्ञानिक दीपक धर को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया।
मुलायम सिंह यादव के बेटे और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपने पिता का सम्मान ग्रहण किया।
(फोटो सौजन्य-सोशल मीडिया)

