लखनऊ

नए साल का जश्न, लखनऊ के संग! इन 5 जगहों पर मनाएं अपना ‘Happy New Year’

Lucknow Focus News Desk: अगर आप नए साल का स्वागत यादगार अंदाज में करना चाहते हैं, तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती। अदब, संस्कृति और जायके के लिए मशहूर ‘नवाबों का शहर’ अब अपने शानदार पर्यटन स्थलों के लिए भी जाना जाता है। नए साल के पहले दिन को खास बनाने के लिए ये 5 डेस्टिनेशंस आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए।

  1. नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान (Lucknow Zoo)

देश के सबसे पुराने चिड़ियाघरों में शुमार यह जू प्रकृति और जीव प्रेमियों के लिए बेस्ट है।

खासियत: यहां आप शेर, भालू, हाथी और विदेशी पक्षियों को करीब से देख सकते हैं। परिवार और बच्चों के साथ पिकनिक मनाने के लिए यह लखनऊ की पसंदीदा जगह है।

  1. अंबेडकर मेमोरियल पार्क (गोमती नगर)

107 एकड़ में फैला यह पार्क अपनी भव्य वास्तुकला और लाल पत्थरों की खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है।

खासियत: युवाओं के बीच यह पार्क रील बनाने और फोटोग्राफी के लिए सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। रात के समय यहाँ की दूधिया रोशनी इसे जन्नत जैसा अहसास देती है।

  1. जनेश्वर मिश्र पार्क (एशिया का गौरव)

एशिया के सबसे बड़े और खूबसूरत पार्कों में से एक जनेश्वर मिश्र पार्क 376 एकड़ में फैला हुआ है।

खासियत: गोमती नगर स्थित इस पार्क में 2000 से अधिक प्रजातियों के फूल और पौधे हैं। यहाँ आप साइकिलिंग, बोटिंग और शांति के साथ अपना नया साल शुरू कर सकते हैं।

  1. यूपी दर्शन पार्क (कबाड़ से जुगाड़ का करिश्मा)

जुरासिक पार्क की तर्ज पर बना यह पार्क लखनऊ का नया आकर्षण है। यहां रद्दी और स्क्रैप (वेस्ट मटेरियल) से उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध स्मारकों की प्रतिकृतियां बनाई गई हैं।

खासियत: एक ही जगह पर आपको अयोध्या का राम मंदिर, आगरा का ताजमहल और लखनऊ का विधान भवन देखने को मिलेगा। यहां बोटिंग और लजीज फूड स्टॉल्स का भी आनंद लिया जा सकता है।

  1. चटोरा गली और हजरतगंज (जायके का सफर)

घूमने के साथ-साथ अगर नवाबी खानपान का आनंद न लिया, तो लखनऊ का सफर अधूरा है। नए साल की शाम हजरतगंज में ‘गंजिंग’ करें और पास ही स्थित चटोरा गली में कबाब, चाट और लजीज व्यंजनों का स्वाद लें।

Related Articles

Back to top button