देश

Independence Day 2025: दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, 14-15 अगस्त को लाल किला और कई रूट बंद, देखें डाइवर्जन प्लान

Lucknow Focus News Desk: स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2025) पर सुरक्षा के कड़े इंतजामों के चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी एडवाइजरी (Traffic Advisory) जारी की है। 14 अगस्त की रात 12 बजे से लाल किला (Red Fort) के आसपास सभी सड़कों पर यातायात रोक दिया जाएगा, जो 15 अगस्त की दोपहर तक लागू रहेगा। इस दौरान इंडिया गेट, नई दिल्ली प्रतिबंधित क्षेत्र और आसपास के इलाकों में निजी वाहनों की एंट्री पर भी पाबंदी रहेगी।

इन रूट्स पर होगी सख्त पाबंदी

भारी वाहन: 14 अगस्त दोपहर से 15 अगस्त दोपहर तक निजामुद्दीन पुल और वजीराबाद पुल से आवाजाही पूरी तरह बंद।

बस सेवा: सराय काले खां ISBT और महाराणा प्रताप ISBT के बीच अंतरराज्यीय बस संचालन रोक दिया जाएगा।

लाल किला-आईटीओ-Delhi Gate: सिर्फ लेबल लगे वाहनों को ही अनुमति।

इंडिया गेट आउटर सर्कल: सुबह कई हिस्सों में ट्रैफिक पूरी तरह बंद।

बंद रूट्स:

नेताजी सुभाष मार्ग (Delhi Gate से छता रेल तक)

लोथियान रोड (GPO से छता रेल तक)

एसपी मुखर्जी मार्ग (HC Sen मार्ग से यमुना बाजार चौक तक)

चांदनी चौक फव्वारा चौक से लाल किला तक

निषाद राज मार्ग (Ring Road से नेताजी सुभाष मार्ग तक)

एस्प्लेनेड रोड और रिंग रोड (राजघाट से ISBT तक)

वैकल्पिक रूट

उत्तर से दक्षिण: सफदरजंग रोड, अरविंदो मार्ग, कौटिल्य मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, कमाल अतातुर्क मार्ग, 11 मूर्ति, मंदिर मार्ग, पंचकुइयां रोड, रानी झांसी रोड।

पूर्व से पश्चिम: NH-24, निजामुद्दीन खत्ता, बारापुला रोड, AIIMS फ्लाईओवर, रिंग रोड होते हुए राजा गार्डन।

छत्रसाल स्टेडियम कार्यक्रम के लिए भी डाइवर्जन

दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित Independence Day Celebration में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। इस दौरान सुबह 6 बजे से इलाके में ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा।

प्रभावित रूट: किंग्सवे कैंप चौक, हकीकत नगर नाला रोड, भामा शाह चौक U-टर्न, मॉडल टाउन-2/3, स्टेडियम रोड, नानक प्याऊ गुरुद्वारा, GTK रोड T-पॉइंट।

मॉल रोड, ब्रह्मा कुमारी मार्ग, ओल्ड GT करनाल रोड और भामा शाह रोड से बचें।

पुलिस की सलाह

रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और एयरपोर्ट जाने वाले लोग समय से पहले निकलें और जाम से बचने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें।

Also Read: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 17 पुलिसकर्मियों को मिला राष्ट्रपति वीरता पदक

Related Articles

Back to top button