दीपिका की एक और प्रतिभा के कायल हुए फैंस


दीपिका ने शेयर किए हैं वर्षों पुरानी डायरी के पन्ने
इंफोटेन्मेंट डेस्क
लखनऊ। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के एक और प्रतिभा से हाल में ही लोग परिचित हुए हैं, वह गुण अभिनय से अलग है। दीपिका ने अपनी वर्षों पुरानी डायरी के पन्ने शेयर किए हैं और उन पन्नों में हैं एक खास बात।
दीपिका पादुकोण के अभिनय के कायलों की संख्या करोड़ों में है। तमाम युवा उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। हाल में दीपिका ने अपनी पुरानी डायरी का एक पन्ना इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक बहुत ही खूबसूरत कविता लिखी है। यह कविता उन्होंने तब लिखी थी, जब वह केवल 12 साल की थीं।
दीपिका पादुकोण की पोस्ट के अनुसार स्कूल में बच्चों को दो शब्द दिए गए थे, उन पर कविता लिखने का टास्क दिया गया था। वह दो शब्द थे-आई एम। इस पर ही दीपिका ने वह खूबसूरत कविता लिखी थी।

जैसे ही दीपिका ने डायरी का अपना पन्ना शेयर किया, उनके फैंस उस पन्ने को शेयर करने लगे (आप भी चित्र में देखें वह पन्ना) हैं। ज्यों-ज्यों शेयरिंग्स बढ़ रही हैं, फैंस के कमेंट्स बढ़ रहे हैं। ये कमेंट्स ऐसे हैं, जिन्हें पढ़कर लगता है कि दीपिका के फैंस उन्हें बहुत ज्यादा प्यार करते हैं।
(फोटोज साभार-इंस्टाग्राम)



