इन्फोटेनमेन्ट

कियारा और सिद्धार्थ बने माता-पिता, नन्हीं परी ने लिया जन्म! फैंस को आधिकारिक ऐलान का इंतजार

Lucknow Focus News Desk: बॉलीवुड की सबसे चहेती जोड़ियों में शुमार कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अब माता-पिता बन चुके हैं। कपल ने अपने घर एक नन्हीं परी का स्वागत किया है। इस खुशखबरी से उनके फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। हालांकि, अब तक कियारा और सिद्धार्थ की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

इस खबर को सबसे पहले मशहूर सेलेब पैपराजी विरल भयानी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद फैंस की बधाइयों की बाढ़ आ गई। लोगों को अब कपल की तरफ से एक प्यारे से ऐलान का बेसब्री से इंतज़ार है।

फरवरी में दी थी गुड न्यूज़

याद हो, इसी साल फरवरी 2025 में दोनों ने एक खूबसूरत इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। उस पोस्ट में कियारा और सिद्धार्थ ने नन्हें-से मोज़े थामे एक तस्वीर साझा की थी, जिसके साथ लिखा था “हमारे जीवन का सबसे बड़ा तोहफा… जल्द आ रहा है!”

‘शेरशाह’ से शुरू हुई थी लव स्टोरी

कियारा और सिद्धार्थ की जोड़ी पहली बार फिल्म ‘शेरशाह’ में नजर आई थी। इस फिल्म में सिद्धार्थ ने कैप्टन विक्रम बत्रा और कियारा ने उनकी प्रेमिका डिंपल चीमा का किरदार निभाया था। रील लाइफ से शुरू हुई ये केमेस्ट्री धीरे-धीरे रियल लाइफ लव स्टोरी में बदल गई। हालांकि, बीच में ब्रेकअप की अफवाहें भी आईं, लेकिन 2023 में दोनों ने राजस्थान में शाही अंदाज़ में शादी कर अपने रिश्ते पर मोहर लगा दी।

वर्क फ्रंट पर दोनों की धाक

जहां कियारा आडवाणी इन दिनों ‘वॉर 2’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उनके साथ ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर जैसे दिग्गज नज़र आएंगे। यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को रिलीज़ हो रही है। वहीं, प्रेग्नेंसी के चलते कियारा ने कुछ अन्य प्रोजेक्ट्स से ब्रेक लिया था।

सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही फिल्म ‘परम सुंदरी’ में नज़र आएंगे, जो एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है और इसमें उनके साथ होंगी जान्हवी कपूर।

फैंस को है ‘बेबी गर्ल’ की पहली झलक का इंतज़ार

कपल के माता-पिता बनने की खबर से फैंस बेहद खुश हैं और सभी को अब इंतजार है उस पल का, जब सिद्धार्थ और कियारा खुद अपने शब्दों में दुनिया को यह खूबसूरत खबर सुनाएंगे।

Also Read: ‘सन ऑफ सरदार 2’ में नया अवतार, संसद से सिनेमा तक रवि किशन की दमदार वापसी

Related Articles

Back to top button