बिजनेस

फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2025: मुकेश अंबानी $105 बिलियन नेटवर्थ के साथ टॉप पर बरकरार

Lucknow Focus News Desk: फोर्ब्स इंडिया ने साल 2025 के लिए भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। हालांकि, उनकी संपत्ति में गिरावट दर्ज की गई है, फिर भी वह 105 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ ‘सेंटिबिलेनियर’ (Centibillionaire) बने हुए हैं।

फोर्ब्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी की कुल नेटवर्थ में 12% यानी 14.5 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

देश के अमीरों की संपत्ति $1 ट्रिलियन पर पहुंची

बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण केवल मुकेश अंबानी ही नहीं, बल्कि सूची में शामिल भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति में भी कमी आई है। सामूहिक रूप से इन 100 अमीरों की संपत्ति 9% गिरकर 1 ट्रिलियन डॉलर पर आ गई है। यह गिरावट रुपये में कमजोरी और सेंसेक्स में लगभग 3% तक की गिरावट के कारण हुई है।

गौतम अडानी दूसरे स्थान पर

इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के बिजनेस टायकून गौतम अडानी इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उनका कुल नेटवर्थ 92 अरब डॉलर है।

अडानी ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन गौतम अडानी को तब बड़ी राहत मिली, जब बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने सितंबर 2025 में कहा कि अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा लगाए गए धोखाधड़ी वाले लेनदेन के आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी है। बता दें कि 2023 में हिंडनबर्ग रिपोर्ट में किए गए दावों के कारण अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली हुई थी।

फोर्ब्स की यह सूची www.forbes.com/india और www.forbesindia.com पर उपलब्ध है, साथ ही यह फोर्ब्स एशिया के अक्टूबर एडिशन में भी प्रकाशित की गई है।

Related Articles

Back to top button