इन्फोटेनमेन्ट

दुबई में अल्लू सिरीश और नयनिका रेड्डी की ग्रैंड प्री-वेडिंग पार्टी, भाई अल्लू अर्जुन पत्नी स्नेहा के साथ हुए शामिल

Lucknow Focus News Desk: अल्लू अर्जुन के भाई और साउथ अभिनेता अल्लू सिरीश जल्द ही अपनी मंगेतर नयनिका रेड्डी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से पहले कपल ने दुबई में परिवार और करीबी दोस्तों के साथ एक शानदार प्री-वेडिंग यॉट पार्टी का आयोजन किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

दुबई में आयोजित इस प्री-वेडिंग यॉट पार्टी में अल्लू सिरीश और नयनिका रेड्डी के साथ अल्लू अर्जुन और उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी भी नजर आए। पार्टी के दौरान सभी ने जमकर मस्ती की, शैम्पेन का आनंद लिया और म्यूज़िक पर डांस किया। इस खास मौके की झलक अल्लू सिरीश ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो के ज़रिए साझा की है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में अल्लू सिरीश ने लिखा, “दुबई में 30-31 जनवरी को दोस्तों के साथ मनाए गए शानदार प्री-वेडिंग समारोह की यादें।”

वीडियो में अल्लू सिरीश, नयनिका रेड्डी, अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी के साथ यॉट पर पार्टी करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान अमेरिका, मुंबई और बेंगलुरु से आए उनके करीबी दोस्त भी शामिल हुए।

प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन को लेकर अल्लू सिरीश ने कहा कि शादी के जश्न की इस तरह शुरुआत करना उनके लिए बेहद खास और जादुई अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि अलग-अलग शहरों से आए दोस्तों ने इस मौके को और भी यादगार बना दिया। नयनिका, परिवार और दोस्तों के साथ हंसना, नाचना और हर पल को जीना उनके जीवन के इस नए अध्याय की एक खूबसूरत शुरुआत है, जिसे वे हमेशा संजोकर रखेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button