सोने की कीमतों में फिर तेजी: जानिए आज आपके शहर में कितना महंगा हुआ सोना और चांदी

Lucknow Focus News Desk: अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कोई बदलाव न किए जाने के फैसले ने वैश्विक बाजारों में सोने की चमक और बढ़ा दी है। ब्याज दर को 4.25-4.50% पर स्थिर रखने के फैसले का सीधा फायदा निवेशकों को मिला, जिससे सोने की कीमतों को सहारा मिला है। यही कारण है कि आज लगातार तीसरे दिन सोना महंगा हुआ है।
वैश्विक हालात और भारत की भूमिका
भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितताओं के इस दौर में सोना एक सुरक्षित निवेश विकल्प बनकर उभरा है। भारत, चीन और स्विट्जरलैंड के बाद दुनिया में सोने का तीसरा सबसे बड़ा खरीदार और दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है। चूंकि भारत अपनी घरेलू जरूरतों के लिए ज्यादातर सोना आयात करता है, इसलिए डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव का सीधा असर सोने की दरों पर पड़ता है।
आज का गोल्ड रेट (प्रति 10 ग्राम) – 18, 22 और 24 कैरेट
शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
दिल्ली ₹1,01,220 ₹92,810 ₹75,940
मुंबई ₹1,01,090 ₹92,660 ₹75,820
कोलकाता ₹1,01,090 ₹92,660 ₹75,820
चेन्नई ₹1,01,090 ₹92,660 ₹76,260
हैदराबाद ₹1,01,090 ₹92,660 ₹75,820
अमरावती ₹1,01,090 ₹92,660 ₹75,820
बेंगलुरु ₹1,01,090 ₹92,660 ₹75,820
अहमदाबाद ₹1,00,980 ₹92,710 ₹75,860
चांदी की ताज़ा कीमत (प्रति किलोग्राम)
शहर चांदी की कीमत
दिल्ली ₹1,12,100
मुंबई ₹1,12,100
गाजियाबाद ₹1,12,100
औरंगाबाद ₹1,12,100
बेंगलुरु ₹1,12,100
अमरावती ₹1,12,100
हैदराबाद ₹1,22,100
चेन्नई ₹1,22,100
भोपाल ₹1,11,200
क्या आगे भी बढ़ेगा सोना?
मौजूदा वैश्विक और आर्थिक संकेतों को देखते हुए सोने में अभी और तेजी की संभावनाएं बनी हुई हैं। अगर अमेरिकी डॉलर कमजोर होता है या भू-राजनीतिक तनाव और बढ़ता है, तो सोने की कीमतें और चढ़ सकती हैं। निवेशक इसे लंबे समय के सुरक्षित निवेश के रूप में देख रहे हैं।
Also Read: बैंक लॉकर ग्राहकों के लिए अलर्ट: जल्द साइन करें नया एग्रीमेंट, वरना सील हो सकता है लॉकर




