हेल्थ एंड वेलनेस

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है खजूर, हाई कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को भी कर सकता है कंट्रोल

Lucknow Focus News Desk: अगर हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का समय रहते इलाज न किया जाए, तो यह दिल की सेहत पर गंभीर असर डाल सकती हैं। इन स्थितियों के चलते हार्ट अटैक, स्ट्रोक और अन्य कार्डियोवेस्कुलर बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में दिल की सेहत बनाए रखने के लिए अपने डेली डाइट में कुछ हेल्दी विकल्पों को शामिल करना बेहद ज़रूरी हो जाता है और खजूर (Dates) एक ऐसा ही सुपरफूड है।

कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में मददगार
खजूर के नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, यह हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप हर रोज़ सिर्फ दो खजूर खाते हैं, तो यह आपके दिल को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है।

खून की कमी और हड्डियों के लिए वरदान

खजूर में आयरन सहित कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में खून की कमी (एनीमिया) को दूर करने में सहायक होते हैं। साथ ही, इसमें मौजूद मैग्नीशियम, मैंगनीज और कॉपर जैसे मिनरल्स हड्डियों की मजबूती के लिए बेहद ज़रूरी हैं। यही कारण है कि अर्थराइटिस या बोन हेल्थ से जुड़ी समस्याओं वाले लोगों को भी खजूर खाने की सलाह दी जाती है।

एनर्जी और डाइजेशन के लिए बेहतरीन

खजूर न केवल शरीर को तुरंत ऊर्जा (Energy) देने का काम करता है, बल्कि यह गट हेल्थ को सुधारने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिला सकता है। खाली पेट सुबह खजूर का सेवन करना विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है।

कैसे करें खजूर का सेवन?

खजूर से अधिकतम लाभ पाने के लिए जरूरी है कि इसे सही मात्रा में और सही तरीके से अपनी डाइट में शामिल किया जाए। अत्यधिक सेवन से कुछ लोगों को ब्लड शुगर लेवल में बदलाव महसूस हो सकता है, इसलिए किसी भी हेल्थ कंडीशन के अनुसार डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर होगा।

Related Articles

Back to top button