देश

नृशंस: नशे के लिए पैसा न देने पर की माता-पिता सहित परिवार के चार लोगों की हत्या

नई दिल्ली। दिल्ली के पालम इलाके में मंगलवार को नशे के लिए पैसा नहीं देने पर नशेबाज ने माता-पिता, बहन और दादी चार लोगों की हत्या कर दी। आरोपी को परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र भेजा था, लेकिन यहां से लौटने के बाद भी उसकी नशे की लत नहीं छूटी। हत्या के बाद आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन उसके चचेरे भाई ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतकों की पहचान पिता दिनेश, मां दर्शना, बहन उर्वशी और दादी दीवाना देवी के रूप में हुई है।

पालम पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की कर रही जांच
केशव गुड़गांव की एक कंपनी में काम करता था। एक महीने पहले ही उसने नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद से ही परिवार वालों के साथ पैसे को लेकर झगड़ा करता था। आरोपी केशव को पकड़ने वाले उसके चचेरे भाई ने बताया कि केशव के मकान की ऊपरी मंजिल पर झगड़ा हो रहा था। कुछ देर बाद बहन के चीखने की आवाज सुनी थी। वह बचाने की गुहार लगा रही थी। जब वह कुछ लोगों के साथ पहुंचा, तो आरोपी के घर का दरवाजा बंद था। जब उसने दरवाजा खटखटाया तो आरोपी बोला कि ये हमारा फैमिली मैटर है। इस पर लोगों ने कुछ देर तक इंतजार किया, लेकिन अचानक आरोपी भागने लगा, तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। जब लोग घर के अंदर गए तो देखा कि घर का फर्श खून से लथपथ था। आसपास चार लाशें पड़ी हुई थीं। ये लाशें आरोपी के माता-पिता, बहन और दादी की थीं। पालम पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

फोटो साभार: सोशल मीडिया

 

Related Articles

Back to top button