उत्तर प्रदेश

गोरखपुर को सीएम योगी की सौगात, दो दिनी दौरे में देंगे 270 करोड़ की विकास योजनाएं, सफाई मित्रों को मिलेगा सम्मान

Lucknow Focus News Desk: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 जुलाई से दो दिन के गोरखपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह शहर को 270 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके साथ ही नगर निगम की स्वच्छता में ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए सफाई मित्रों और कर्मचारियों को सम्मानित भी करेंगे। नगर निगम और PAC प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

स्वच्छता में देशभर में छाया गोरखपुर, मुख्यमंत्री करेंगे नगर निगम कर्मियों का सम्मा

गोरखपुर नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मुकाम हासिल किए हैं। सफाई मित्र सुरक्षित शहर की श्रेणी में देशभर में तीसरा स्थान, 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों में देश में चौथा स्थान, राज्य में पहला स्थान।

वॉटर प्लस और गारबेज फ्री सिटी कैटेगरी में 5-स्टार रेटिंग

इन उपलब्धियों के लिए मुख्यमंत्री बुधवार को नगर निगम कार्यालय में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह 177 परियोजनाओं के तहत 252.50 करोड़ रुपये की सौगात देंगे और सफाई मित्रों को विशेष रूप से सम्मानित करेंगे।

PAC जवानों के लिए आधुनिक बैरक तैयार, सीएम करेंगे लोकार्पण

गोरखपुर की 26वीं वाहिनी PAC परिसर में 200 जवानों की क्षमता वाली अत्याधुनिक बहुमंजिला बैरक बनकर तैयार है। अनुमान है कि 24 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका लोकार्पण करेंगे।

11 मंजिला इस बैरक के निर्माण पर 11.67 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। मुख्यमंत्री कई बार PAC की कानून-व्यवस्था में अहम भूमिका की सराहना कर चुके हैं, और इसी वजह से उनकी सरकार इस बल को आधुनिक सुविधाएं देने के लिए लगातार काम कर रही है।

इन योजनाओं का भी होगा लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निम्न प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे:

स्वास्थ्य और पशु कल्याण:

एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर, अमवा

(राज्य वित्त से 2.55 करोड़, C&DS यूनिट 42 द्वारा)

शिक्षा और तकनीक:

डिजिटल लाइब्रेरी, नगर निगम परिसर

(स्मार्ट सिटी योजना के तहत 2.05 करोड़, C&DS यूनिट 14 द्वारा)

पर्यटन और सौंदर्यीकरण:

रामगढ़ झील सौंदर्यीकरण (फेज-2)

(35.42 करोड़ रुपये से 1700 मीटर का ताल फ्रंट, उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय द्वारा)

वार्ड स्तर की बड़ी परियोजनाएं:

परियोजना का नाम                                                      लागत (₹ लाख में)

गुलरिहा, बजरानपुर में पार्क निर्माण                                      259.88

फर्टीलाइजर क्षेत्र, तेनुहिया पोखरा के पास पार्क                        235.29

सुथनी परिसर में एडमिन ब्लॉक                                           484.93

सुथनी में आंतरिक सड़कें, नाला-सीवर निर्माण                        1208.89

ट्रांसपोर्ट नगर में जोनल कार्यालय                                         1048.93

रानीडीहा में जोनल कार्यालय                                                 1071.21

नेहरू पार्क सौंदर्यीकरण                                                        2680.59

वर्किंग वुमेन हॉस्टल निर्माण                                                  1826.13

ट्रांसपोर्टनगर में वैश्विक कॉम्प्लेक्स (को-वर्किंग स्पेस)               2040.00

राजघाट पुल से कारकस प्लांट तक सड़क सुधार                          817.15

क्या बोले अधिकारी?

नगर निगम और PAC प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। जनसभा स्थल, लोकार्पण समारोह और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

Also Read: फाइलेरिया उन्मूलन के लिए प्रार्थना सभा में पढ़ाया जाएगा जागरूकता पाठ, एमडीए अभियान से पहले निकलेगी रैली

Related Articles

Back to top button