बिजनेस

घर बैठे पाएं SBI होम लोन सर्टिफिकेट, अब नहीं काटने होंगे बैंक के चक्कर!

Lucknow Focus News Desk: बैंकिंग से जुड़े कामों में अक्सर लोगों को लंबी लाइनें, कई काउंटरों के चक्कर और समय की बर्बादी का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अपने ग्राहकों को राहत देने के लिए लगातार खुद को डिजिटल रूप से मजबूत और आसान बना रहा है।

इसी दिशा में एसबीआई ने अब एक नई सुविधा शुरू की है, जिसके तहत ग्राहक घर बैठे मात्र एक कॉल करके अपना होम लोन इंटरेस्ट सर्टिफिकेट (Home Loan Interest Certificate) प्राप्त कर सकते हैं। यह सुविधा खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद है, जो टैक्स बचत के लिए इस दस्तावेज़ की ज़रूरत रखते हैं।

कैसे पाएं SBI होम लोन सर्टिफिकेट? सिर्फ 4 आसान स्टेप्स में!

अब होम लोन सर्टिफिकेट पाने के लिए न तो बैंक की शाखा में जाना पड़ेगा और न ही फॉर्म भरने की जरूरत। बस नीचे दिए गए चार आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से टोल-फ्री नंबर 1800 1234 या 1800 2100 पर कॉल करें।
  • ऑटोमेटेड सिस्टम में ‘3’ दबाएं — YONO, इंटरनेट बैंकिंग और इंटरेस्ट सर्टिफिकेट के विकल्प के लिए।
  • इसके बाद, ‘4’ दबाएं — ईमेल के जरिए होम लोन ब्याज सर्टिफिकेट पाने के लिए।
  • फिर अपने अकाउंट नंबर के अंतिम 4 अंक दर्ज करें।
  • इतना करते ही आपका होम लोन सर्टिफिकेट सीधे आपके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेज दिया जाएगा।

यदि आपकी ईमेल आईडी बैंक के रिकॉर्ड में रजिस्टर्ड नहीं है, तो पहले उसे अपडेट करवा लें। वरना आपको सर्टिफिकेट प्राप्त करने में परेशानी हो सकती है।

होम लोन सर्टिफिकेट क्या होता है और क्यों जरूरी है?

SBI Home Loan Interest Certificate एक आधिकारिक दस्तावेज़ होता है जिसमें आपकी लोन संबंधी सभी जानकारियां होती हैं। जैसे कि लोन खाता संख्या, ब्याज दर (Interest Rate), मूलधन राशि (Principal), अब तक का भुगतान (Payment Summary)।

इस सर्टिफिकेट का सबसे अहम फायदा यह है कि यह इनकम टैक्स डिक्लरेशन के समय काम आता है। यानी इससे आप टैक्स में छूट का लाभ उठा सकते हैं। यदि आप चाहें तो यह सर्टिफिकेट SBI की इंटरनेट बैंकिंग या ‘SBI Quick’ मोबाइल ऐप के जरिए भी डाउनलोड किया जा सकता है।

Also Read: भारतीय शेयर बाजार ने दिखाया दम, पांच साल में दिया 18% से ज्यादा रिटर्न, ग्लोबल मार्केट्स को पीछे छोड़ा

Related Articles

Back to top button