इन्फोटेनमेन्ट

‘हाउसफुल 5’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, अक्षय कुमार की टॉप 10 फिल्मों में हुई शामिल

Lucknow Focus News Desk: अक्षय कुमार की मशहूर कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी ‘हाउसफुल’ की पांचवीं किस्त ने रिलीज़ के साथ ही सिनेमाघरों में जबरदस्त कमाई शुरू कर दी है। दर्शकों से मिल रहे भरपूर प्यार की बदौलत फिल्म ना सिर्फ कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है, बल्कि यह अब अक्षय कुमार के करियर की सबसे सफल फिल्मों की सूची में भी शामिल हो गई है।

‘हाउसफुल 5’ ने अपने आठ दिनों के भीतर 133.32 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करते हुए साल 2012 में रिलीज़ हुई सुपरहिट फिल्म ‘राउडी राठौर’ को पीछे छोड़ दिया है, जिसने 133.25 करोड़ रुपये की लाइफटाइम कमाई की थी। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ‘हाउसफुल 5’ अब अक्षय की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में नौवें स्थान पर पहुंच गई है।

ऐसी रही अब तक की कमाई

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़ रुपये, शनिवार को 31 करोड़, और रविवार को 32.5 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। वीकडेज़ में भी फिल्म ने पकड़ बनाए रखी सोमवार को 13 करोड़, मंगलवार को 11.25 करोड़, बुधवार को 8.5 करोड़ और गुरुवार को 7 करोड़ रुपये का कारोबार किया। पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 127.25 करोड़ रहा। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 6 करोड़ रुपये जोड़ते हुए अपना कुल कलेक्शन 133.32 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया।

अक्षय कुमार की टॉप 10 फिल्में

अक्षय कुमार की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘हाउसफुल 4’ है, जिसने 210.3 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद ‘गुड न्यूज़’ (205.09 करोड़ रुपये), ‘मिशन मंगल’ (203.08 करोड़ रुपये), ‘सूर्यवंशी’ (195.55 करोड़ रुपये) और ‘2.0’ (190.48 करोड़ रुपये) का नाम आता है।

दिलचस्प बात यह है कि ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइज़ी लगातार दर्शकों का दिल जीतती आ रही है। अब इस सीरीज़ की दो फिल्में अक्षय कुमार की टॉप 10 लिस्ट में जगह बना चुकी हैं, जो इस फ्रेंचाइज़ी की स्थायी लोकप्रियता को दर्शाता है।

Also Read: राम चरण की फिल्म ‘द इंडिया हाउस’ के सेट पर बड़ा हादसा, रोकी गई शूटिंग

Related Articles

Back to top button