इन्फोटेनमेन्ट

महेश बाबू की अगली फिल्म में हॉलीवुड से एंट्री! SSMB29 में नजर आएंगे ‘6500 करोड़ क्लब’ के विलेन

Lucknow Focus News Desk: एस.एस. राजामौली की अगली फिल्म को लेकर फैन्स में जबरदस्त एक्साइटमेंट है। ‘RRR’ जैसी ब्लॉकबस्टर के बाद अब राजामौली एक बार फिर ग्लोबल लेवल की फिल्म बना रहे हैं, जिसमें साउथ सुपरस्टार महेश बाबू लीड रोल में नजर आएंगे। इस बिग-बजट प्रोजेक्ट की शूटिंग काफी पहले से शुरू हो चुकी है, लेकिन डायरेक्टर ने फिल्म से जुड़ी जानकारियों को काफी हद तक गोपनीय रखा है।

अब सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें, तो इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाने के लिए राजामौली ने हॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता Djimon Hounsou को कास्ट किया है।

अफ्रीकी हंटर के रूप में दिखेंगे हॉलीवुड स्टार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Djimon Hounsou फिल्म में एक अफ्रीकी हंटर की भूमिका निभाएंगे जो बेहद खतरनाक और रहस्यमयी होगा। यह किरदार महेश बाबू के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित होगा। यह माना जा रहा है कि जब ये दोनों किरदार आमने-सामने आएंगे, तो सिनेमा हॉल में सीटियां और तालियों की गूंज सुनाई देगी।

राजामौली की फिल्मों में विलेन को खास तवज्जो दी जाती है। ‘बाहुबली’ सीरीज़ और ‘RRR’ में पावरफुल एंटागोनिस्ट्स ने हीरो की छवि को और भी दमदार बनाया था, और यही स्ट्रैटेजी इस बार भी नजर आ रही है।

कौन हैं Djimon Hounsou?

Djimon Hounsou हॉलीवुड के नामी कलाकार हैं जिन्होंने ‘ग्लैडिएटर’, ‘ब्लड डायमंड’, ‘ए क्वाइट प्लेस पार्ट 2’, ‘नेवर बैक डाउन’, ‘एक्वामैन’ और ‘ब्लैक एडम’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में अहम किरदार निभाए हैं। उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘Guardians of the Galaxy’ है, जिसने दुनियाभर से करीब 770 मिलियन डॉलर (यानी लगभग 6500 करोड़ रुपये) की कमाई की थी।

SSMB29 में होंगे कई बड़े चेहरे

महेश बाबू की इस फिल्म को SSMB29 के नाम से जाना जा रहा है। पहले ऐसी खबरें थीं कि फिल्म में प्रियंका चोपड़ा निगेटिव रोल में नजर आएंगी। साथ ही पृथ्वीराज सुकुमारन और चियान विक्रम के भी इस फिल्म में शामिल होने की पुष्टि हुई है। ये सभी कलाकार अपनी-अपनी भूमिकाओं की शूटिंग काफी हद तक पूरी कर चुके हैं।

राजामौली की यह फिल्म भारतीय सिनेमा को एक नए लेवल पर ले जाने की तैयारी में है। हॉलीवुड टैलेंट, देसी स्टार पावर और इंटरनेशनल स्केल का विज़न – इन सबके कॉम्बिनेशन से SSMB29 साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्म बन सकती है।

Related Articles

Back to top button