देश

‘दंगल’ फिल्म से मिली प्रेरणा: ऑटो चालक की बेटी हिमानी हिरानी ने तुर्की में जीता गोल्ड मेडल

Lucknow Focus News Desk: गुजरात के वडोदरा की रहने वाली और एक ऑटो रिक्शा चालक की बेटी हिमानी हिरानी ने तुर्की में आयोजित इंटरनेशनल रेसलिंग प्रतियोगिता की अंडर-71 kg कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। हिमानी ने फाइनल मुकाबले में रूसी प्रतिद्वंद्वी को पिन करके यह शानदार जीत हासिल की। वडोदरा लौटने पर रेलवे स्टेशन पर ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया।

हिमानी और उनकी बहन मेघा की यह सफलता ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ से प्रेरित है। उनके पिता प्रकाशभाई (ऑटो ड्राइवर) और मां मीनाबेन (गृहणी) ने फिल्म देखने के बाद अपनी बेटियों के रेसलर बनने के सपने का पूरा समर्थन किया, जिसके बाद दोनों ने वडोदरा के नारायण गुरु अखाड़े में प्रशिक्षण शुरू किया। अब हिमानी का अगला लक्ष्य नवंबर 2026 में अमेरिका (USA) में होने वाली वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करना और देश के लिए एक और पदक जीतना है।

Related Articles

Back to top button