उत्तर प्रदेश

केरल महोत्सव में यूपी का जलवा, लोक कलाकारों की टीम ने प्रदेश को दिलाया दूसरा स्थान

Lucknow Focus News Desk: उत्तर प्रदेश को हाल ही में केरल में आयोजित ओणम महोत्सव में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए द्वितीय स्थान मिला है। वरिष्ठ लोक नृत्यांगना निधि श्रीवास्तव के नेतृत्व में गए दल ने कई राज्यों के कलाकारों के बीच अपनी प्रस्तुति से प्रदेश का मान बढ़ाया।

सांस्कृतिक गौरव और सम्मान

यह महोत्सव 5 से 9 सितंबर 2025 तक केरल के एर्नाकुलम, कोल्लम, पथनापुरम और चेराई में आयोजित किया गया था। इसमें भारत के विभिन्न राज्यों जैसे झारखंड, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु के कलाकारों ने भाग लिया था। समारोह के समापन पर, निधि श्रीवास्तव और उनके 11 सदस्यों की पूरी टीम को सम्मानित किया गया। टीम के सदस्यों में अभय सिंह, अनामिका यादव, सुप्रिया तिवारी, कशिश मल्होत्रा, देवकीनंदन शुक्ल, आकाश सैनी, नीरजा श्रीवास्तव, कंवलजीत सिंह, सत्येंद्र सिंह चौहान और शहनवाज शामिल थे।

इस आयोजन को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तहत आने वाले ‘भारत भवन, डिपार्टमेंट ऑफ कल्चर’ और ‘साउथ जोन कल्चरल सेंटर’ ने मिलकर कराया था।

Related Articles

Back to top button