लखनऊ

लखनऊ में रोडवेज चालकों-परिचालकों का उग्र प्रदर्शन, कमता बस स्टेशन पर बसों का संचालन ठप

Lucknow Focus News Desk: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कमता स्थित अवध बस स्टेशन पर रोडवेज चालक-परिचालकों ने अवैध रूप से संचालित निजी वाहनों और ऑटो-टैक्सी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विरोध प्रदर्शन के चलते बस स्टेशन पर बसों का संचालन पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे आवागमन करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

चालकों-परिचालकों का आरोप है कि बस स्टेशन के मुख्य द्वार के सामने किए गए डायवर्जन के कारण परिवहन निगम की बसें यात्रियों तक नहीं पहुंच पा रही हैं। जिन स्थानों पर रोडवेज बसों को होना चाहिए, वहां अवैध रूप से संचालित निजी बसें और गाड़ियां खड़ी हो रही हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि निजी वाहनों के संचालन से निगम की आय प्रभावित हो रही है, जिसका सीधा असर उनके वेतन पर पड़ रहा है। निर्धारित आय पूरी न होने पर उनके वेतन से कटौती की जाती है। वे 50% आय की बाध्यता समाप्त करने की मांग कर रहे हैं।

प्रबंधन के साथ हुई द्विपक्षीय वार्ताओं में कोई ठोस समाधान न निकलने के बाद, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद (उत्तर प्रदेश शाखा, अवध डिपो) ने 16 अक्टूबर को भी धरना-प्रदर्शन जारी रखने की घोषणा की है। अधिकारियों के मौके पर न पहुंचने से कर्मचारियों में रोष है और पुलिस प्रशासन के साथ तनातनी की स्थिति बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button