उत्तर प्रदेश

अयोध्या: रामलला के दरबार में नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव, बोले- मैं अपने आराध्य के घर आया हूं’

Lucknow Focus News Desk: नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव बुधवार को रामनगरी अयोध्या पहुँचे, जहाँ उन्होंने हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। रामलला की मनमोहक छवि के दर्शन के बाद राज्यपाल भावुक नजर आए और उन्होंने इस अनुभव को ‘दिव्य’ और ‘आत्मीय’ करार दिया।

मीडिया से मुखातिब होते हुए राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने एक बेहद आत्मीय बात कही। उन्होंने कहा “भगवान राम हमारे पाहुन (दामाद/अतिथि) हैं, इसलिए मैं अपने पाहुन के घर आया हूं।” उन्होंने आगे जोड़ा कि अयोध्या आना किसी तीर्थ से बढ़कर अपने प्रभु के घर आने जैसा सुखद अनुभव है।

आस्था, गौरव और चेतना का प्रतीक

राज्यपाल ने भव्य राम मंदिर को केवल एक धार्मिक ढांचा नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा से जोड़ते हुए कहा भगवान श्रीराम केवल आस्था के केंद्र नहीं, बल्कि एक आदर्श पुरुष हैं। उनका जीवन हमें कर्तव्य और त्याग की प्रेरणा देता है। करीब पांच शताब्दियों के लंबे संघर्ष के बाद बना यह मंदिर करोड़ों भारतीयों के सम्मान और गौरव का प्रतीक है। राम स्वरूप में माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान का समावेश हमारी समृद्ध परिवार व्यवस्था और समर्पण की भावना को प्रदर्शित करता है।

नव्य अयोध्या के विकास की सराहना

राज्यपाल ने अयोध्या के कायाकल्प की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज की अयोध्या आध्यात्मिकता, संस्कृति और आधुनिक विकास का अद्भुत संगम बनकर उभर रही है। यहाँ आने वाला हर भारतीय गौरव की अनुभूति करता है। दर्शन के दौरान उन्होंने हनुमानगढ़ी में माथा टेका और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

Also Read: यूपी विधानमंडल का विशेष सत्र 30 अप्रैल को, महिला आरक्षण पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button