‘बिकिनी पहनो, चाल-ढाल देखनी है’, मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा ने बयां किया कास्टिंग काउच का दर्द

Lucknow Focus News Desk: ग्लैमर वर्ल्ड की चकाचौंध के पीछे छिपा ‘कास्टिंग काउच’ का अंधेरा एक बार फिर चर्चा में है। इस बार टीवी के सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ में काव्या के किरदार से मशहूर हुईं और दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा ने अपने साथ हुई एक शर्मनाक घटना का खुलासा किया है। मदालसा ने बताया कि कैसे करियर की शुरुआत में एक नामी निर्देशक ने उनके सामने ऐसी ‘गंदी’ शर्त रखी थी, जिसे सुनकर उनके होश उड़ गए थे।
19 साल की उम्र और वो ‘अंधेरा’ कमरा
‘द मेल फेमिनिस्ट’ पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान मदालसा ने बताया कि यह वाकया तब का है जब वह महज 19 साल की थीं। एक बड़े फिल्म निर्माता ने उन्हें ऑफिस बुलाया और कहा कि वह फिल्म के लिए ऐसी लड़की ढूंढ रहे हैं जो बिकिनी पहनने में सहज हो। मदालसा ने पेशेवर तरीके से पूछा कि क्या कहानी में इसकी जरूरत है? लेकिन निर्देशक के इरादे कुछ और ही थे।
“तुम्हारी बॉडी लैंग्वेज देखनी है…”
मदालसा के मुताबिक, उस निर्देशक ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघते हुए कहा, “मैं देखना चाहता हूं कि तुम बिकिनी में कैसी दिखती हो। मुझे तुम्हारी चाल-ढाल और बॉडी लैंग्वेज परखनी है, इसलिए तुम अभी मेरे सामने बिकिनी पहनकर दिखाओ।” एक युवा अभिनेत्री के लिए यह मांग न केवल असहज करने वाली थी बल्कि अपमानजनक भी थी।
मदालसा का वो जवाब जो मिसाल बन गया
डरने या रोने के बजाय मदालसा ने उस रसूखदार निर्देशक को जो जवाब दिया, वह आज इंडस्ट्री में आने वाली हर लड़की के लिए मिसाल है। मदालसा ने दो टूक कहा “मैं एक प्रोफेशनल एक्ट्रेस हूं। अगर कैमरे के सामने कहानी की मांग होगी, तो मैं बिकिनी भी पहनूंगी और साड़ी भी। लेकिन आपके सामने अकेले में बिकिनी पहनना मेरे काम का हिस्सा नहीं है! अगर आपको मेरा टैलेंट देखना है तो कास्ट कीजिए, वरना मुझे पता है कि दरवाजा किस तरफ है!”
इतना कहकर मदालसा तुरंत वहां से बाहर निकल आईं। उन्होंने अपने करियर या उस निर्देशक के रसूख की रत्ती भर भी परवाह नहीं की।




