Don 3 को लेकर बड़ी अपडेट: कियारा की जगह अब कृति सेनन बनेंगी रणवीर सिंह की ‘डॉन गर्ल’, दो हीरोइन के साथ दिखेगा डांस धमाका

Lucknow Focus News Desk: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म Don 3 को लेकर फैंस का इंतज़ार लगातार बढ़ता जा रहा है। फरहान अख्तर द्वारा निर्मित इस फिल्म में पहले ही तय हो चुका है कि शाहरुख खान की जगह अब रणवीर सिंह नए ‘डॉन’ होंगे। लेकिन अब फिल्म से जुड़ी कास्टिंग और म्यूज़िक को लेकर कुछ और बड़ी अपडेट्स सामने आई हैं।
कियारा की जगह अब कृति सेनन को मिली लीड रोल की जिम्मेदारी
पहले इस फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट कियारा आडवाणी को साइन किया गया था, लेकिन हाल ही में मातृत्व सुख पाने के बाद कियारा ने इस प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया। ऐसे में मेकर्स ने उनकी जगह अब कृति सेनन को लीड रोल में कास्ट किया है। कृति पहले ही फिल्म से जुड़ चुकी हैं और उनके किरदार को लेकर काफी एक्साइटमेंट भी है।
Don 3 में दो एक्ट्रेस, दोहरी स्टार पावर
खास बात यह है कि Don 3 में सिर्फ कृति ही नहीं, एक और अभिनेत्री भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में शरवरी वाघ भी दिखाई देंगी। यानी इस बार डॉन की कहानी में दो प्रमुख महिला किरदार देखने को मिल सकते हैं। यह सेटअप फिल्म के मशहूर डांस नंबर “आज की रात” जैसा होगा, जिसमें शाहरुख, प्रियंका चोपड़ा और ईशा कोप्पिकर की तिकड़ी नजर आई थी।
फिर से गूंजेगा Don का म्यूज़िक, पुराने गाने को मिलेगा नया ट्विस्ट
Don 3 में म्यूज़िक भी बड़ी चर्चा का विषय बन गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में पुराने Don के आइकॉनिक गानों में से एक को नए अंदाज़ में रीक्रिएट किया जाएगा।
खबर है कि एक दमदार डांस नंबर तैयार किया जा रहा है, जिसमें कृति सेनन और शरवरी वाघ साथ नजर आएंगी। यह गाना Don फ्रेंचाइजी के गाने “आज की रात” की याद दिलाने वाला होगा जिसमें न सिर्फ स्टाइल बल्कि थ्रिल और ग्लैमर का पूरा तड़का होगा।
शूटिंग की टाइमलाइन भी तय
जहां पहले कहा जा रहा था कि Don 3 की शूटिंग जल्द शुरू हो सकती है, अब खबरें हैं कि रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज़ के बाद ही Don 3 की शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो Don 3 की शूटिंग जनवरी 2026 में शुरू की जाएगी।
Don फ्रेंचाइजी से उम्मीदें बढ़ीं
Don सीरीज़ हमेशा से ही बॉलीवुड की सबसे चर्चित एक्शन-थ्रिलर फ्रेंचाइज़ी रही है। शाहरुख खान के बाद रणवीर सिंह जैसे एनर्जेटिक और एक्सपेरिमेंटल एक्टर का इसमें आना दर्शकों के लिए उत्सुकता और भी बढ़ा रहा है। ऊपर से दो लीड एक्ट्रेस और आइकॉनिक म्यूज़िक रीक्रिएशन ये सब कुछ Don 3 को एक बार फिर ब्लॉकबस्टर बनाने की तैयारी का हिस्सा लग रहा है।




