उत्तर प्रदेश

यूपी में पंचायत सहायकों के लिए बड़ा एलान: मानदेय 6 से बढ़कर हुआ 9 हजार रुपये, अब सीधे खाते में आएगा पैसा

Lucknow Focus News Desk: उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने राज्य के पंचायत सहायकों के हित में कई बड़े एलान किए हैं। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा के बाद पंचायत सहायकों के मानदेय को ₹6,000 से बढ़ाकर ₹9,000 प्रति माह करने का फैसला लिया गया है। अब यह मानदेय राशि सीधे पंचायत सहायकों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

नौकरी की सुरक्षा पर बड़ा फैसला

आंदोलन कर रहे पंचायत सहायकों की मांगों को जायज ठहराते हुए मंत्री ने स्पष्ट किया कि अब कोई भी ग्राम प्रधान या पंचायत सचिव सीधे किसी पंचायत सहायक को पद से नहीं हटा सकेगा। किसी भी कार्रवाई या हटाने की स्थिति में जिलाधिकारी (DM) के नेतृत्व में गठित कमेटी की जांच अनिवार्य होगी।

सियासी बयानबाजी पर राजभर का पलटवार

एनडीए और गठबंधन: कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के बयानों पर पलटवार करते हुए राजभर ने कहा कि चुनाव नजदीक आने पर हर नेता अपनी बात रखता है, लेकिन एनडीए पूरी मजबूती से सीटें जीतेगा।

सपा पर हमला: गोंडा व्यापारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने त्वरित कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के कार्यकाल को जनता भूली नहीं है और आगामी 2027 के चुनावों में इसका जवाब देगी।

Related Articles

Back to top button