हेल्थ एंड वेलनेस

कब्ज रोग का दुश्मन है अमरूद

अमरूद के हैं अनगिनत लाभ (BENEFITS OF GUAVA)
आयुर्वेद में कब्जरोगियों को अमरूद का सेवन करने की सलाह दी गई है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति कब्जियत से वर्षों से परेशान हो। दवा करके हार चुका हो, वह कुछ दिनों तक नियमित अमरूद का सेवन करे तो उसको कब्ज से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा अमरूद के अनगिनत औषधीय गुण हैं। आइए एक नजर डालते हैं उन पर-
1-अमरूद का सेवन करने से दिल को ताकत मिलती है। यह पौरुष दुर्बलता में भी रामबाण की तरह काम करता है।
2-अमरूद को कफनाशक भी माना गया है। इसे भूनकर खाने से खांसी में भी आराम मिलता है।
3-इसके सेवन से बवासीर रोगियों में काफी सुधार देखा गया है। कई बवासीर रोगी तो आपरेशन से बचे हैं।
4-इसके सेवन से मस्तिष्क को भी ताकत मिलती है। यह मानसिक एकाग्रता को भी बेहतर बनाता है।
5-बुखार से लंबे समय तक पीड़ित रहने वालों को कुछ समय तक लगातार अमरूद खाने की सलाह दी जाती है।
6-रक्ताल्पता के रोगियों के लिए भी यह रामबाण है। यह खून में हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है।
अमरूद के असंख्य लाभ हैं। किडनी में जलन के रोगियों को इसके पत्ते का काढा पीने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा मस्तिष्क संबंधी रोगों में भी इसकी पत्तियों का काढा पिया जाता है लेकिन इस काढे का सेवन किसी योग्य वैद्य या चिकित्सक की सलाह पर ही करें।

(फोटो-साभार सोशल मीडिया)

Related Articles

Back to top button