लखनऊ

उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी में ‘जिस लाहौर नई देख्या…’ नाटक की तैयारियां अंतिम चरण में, 16 अक्टूबर को होगा मंचन

Lucknow Focus News Desk: उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी द्वारा आयोजित त्रैमासिक उर्दू ड्रामा कार्यशाला (5वें बैच) के तहत आगामी 16 अक्टूबर 2026 को ऐतिहासिक नाटक “जिस लाहौर नई देख्या, ओ जम्याइ नई” का मंचन किया जाएगा। असग़र वजाहत द्वारा लिखित इस प्रसिद्ध नाटक का निर्देशन राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD), दिल्ली के स्नातक एवं प्रख्यात रंग-निर्देशक श्री राजेंद्र सिंह कर रहे हैं। नाटक का आयोजन संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे ऑडिटोरियम, लखनऊ में होगा।

कार्यशाला एवं नाटक की मुख्य विशेषताएं

उर्दू ड्रामा कार्यशाला की मीडिया कोऑर्डिनेटर एवं सह-निर्देशक डॉ. सीमा मोदी के अनुसार, पिछले 2 महीनों से चल रहे इस 5वें बैच में अभ्यर्थियों को अकादमी परिसर में मानसिक, शारीरिक और वोकल (उच्चारण) अभ्यास के साथ गहन रिहर्सल कराई जा रही है।

इस नाटक में 18 वर्ष के युवाओं से लेकर 68 वर्ष के वरिष्ठ कलाकारों सहित कुल 40 अभ्यर्थी अपनी अदाकारी का हुनर दिखाएंगे। देश के विभाजन की त्रासदी और मानवीय संवेदनाओं पर आधारित यह कालजयी नाटक विभाजन के दर्द को जीवंत करने के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश मंच पर प्रस्तुत करेगा।

Related Articles

Back to top button