सुविधा: पेटीएम से अब किसी भी दूसरे पेमेंट ऐप पर सीधे मोबाइल नंबर से भेज सकते हैं पैसा

बिजनेस डेस्क। फोनपे और गूगलपे के बाद तीसरा सबसे बड़ा यूपीआई पेमेंट ऐप पेटीएम से अब किसी भी दूसरे पेमेंट ऐप पर सीधे मोबाइल नंबर की मदद से ही पैसा भेजा जा सकता हैं। यह सुविधा देने वाला पेटीएम पहला ऐप है।
यूपीआई से होने वाले लेन-देन का दायरा लगातार बढ़ रहा है
यूपीआई से होने वाले लेन-देन का दायरा लगातार बढ़ रहा है। अभी तक ऐप से पेमेंट के चार ही ऑप्शन थे। पहला- क्यूआर कोड स्कैन करके, दूसरा- यूपीआई आईडी से। तीसरा- एक ही प्लेटफॉर्म के दो यूजर के बीच फोन नंबर से और चौथा- बैंक अकाउंट डिटेल की मदद से।
यूपीआई से डिजिटल पेमेंट की दुनिया में एक क्रांति आ गई
2016 में यूपीआई की लॉन्चिंग के साथ ही डिजिटल पेमेंट की दुनिया में एक क्रांति आ गई। यूपीआई से होने वाले लेन-देन का दायरा लगातार बढ़ रहा है। यूपीआई ने सीधे बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा दी।यूपीआई के जरिए अक्टूबर में कुल 730 करोड़ ट्रांजैक्शन किए गए, जबकि इसी महीने में कुल 12.11 लाख करोड़ रुपए से अधिक का यूपीआई ट्रांजैक्शन हुआ। इससे पहले डिजिटल वॉलेट का चलन था। वॉलेट में केवाईसी जैसी झंझट है, जबकि यूपीआई में ऐसा कुछ नहीं करना पड़ता।




