लखनऊ

प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को बताई गई योग की महत्ता

लखनऊ फोकस न्यूज

लखनऊ। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्राइमरी स्कूल उजारियॉव में योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका सरिता शर्मा द्वारा बच्चों को योग की महत्ता के विषय में बताया गया।

सरिता शर्मा ने बच्चों को बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास और विकास होता है, इसलिए हमें प्रतिदिन योग करना चाहिए।

इस अवसर पर बच्चों को कपालभांति, ताड़ासन, वज्रासन आदि कराते हुए उनकी महत्ता बताई गई।  बच्चों ने योग दिवस पर बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

इस आयोजन में आंगनबाड़ी कार्यकत्री शबीना, शिक्षिका डॉ. सुमन मिश्रा, क्षमा गुप्ता एवम गांव के कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे। अंत में सभी बच्चों को जलपान वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों की ख़ुशी देखते ही बन रही थी।

 

Related Articles

Back to top button