मदर सेवा संस्थान ने मनाया 21वां स्थापना दिवस, 28 दिसंबर को होगा ‘कांस्टीटियूशन यूथ फेयर’

Lucknow Focus News Desk: मदर सेवा संस्थान ने कोटवा, वार्ड नंबर दस (बख्शी का तालाब – बीकेटी) में अपना 21वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने मिलकर केक काटा।
21 साल का सफ़र और युवा पहल
स्थापना दिवस समारोह के दौरान, बाल और युवा साथियों ने संस्थान के साथ अपनी पिछले 9 माह की यात्रा के अनुभव साझा किए। वहीं, संस्थान के सचिव ने 21 वर्षों के सफ़र और विगत वर्षों के कार्यक्रमों की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर युवाओं ने आगामी 28 दिसंबर को आयोजित होने वाले ‘कांस्टीटियूशन यूथ फेयर’ (संविधान युवा मेला) की संयोजन समिति का गठन किया।
समिति के सदस्य: अंकेश, राजवीर, सुधीर, रूचि, प्राची, वैष्णवी, लवकुश, रोमी, कृष्णा, अनुराग, अंजलि, श्रीकांत और अमन को इस समिति में शामिल किया गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की तैयारी
समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम की तैयारियों पर अपने विचार रखे। बच्चों ने ‘कांस्टीटियूशन यूथ फेयर’ में “जनता की आवाज़” नामक नाटक के मंचन, जनगीत और नृत्य आदि की प्रस्तुति देने की तैयारी की जानकारी दी। यह जानकारी संस्थान के सचिव महेश चंद्र देवा ने दी।




