नवजोत सिंह सिद्धू ने की मलाइका अरोड़ा की जमकर तारीफ, एक्ट्रेस बोलीं- ‘आप जैसा कोई नहीं’

Lucknow Focus News Desk: मलाइका अरोड़ा अपने स्टाइल, फिटनेस और ग्लैमरस अंदाज के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उनकी तारीफ करने वालों में एक नया नाम जुड़ा पूर्व क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू।
‘दिलों की रानी’ बताया
सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मलाइका अरोड़ा के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने अभिनेत्री की जमकर सराहना की और उन्हें ‘दिलों की रानी’ कहा। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचने में कामयाब रहा।
सिद्धू की पोस्ट को मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और प्यारा सा जवाब भी दिया। उन्होंने लिखा आप लाखों में एक हैं सर। आप जैसा कोई नहीं। दोनों के बीच यह हल्का-फुल्का संवाद फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
इस पोस्ट पर पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी चुटीला कमेंट किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा ‘पा जी कुछ गड़बड़ लग रही है मैनू… भाभी अमृतसर में याद कर रही हैं’। उनके इस कमेंट ने पोस्ट में और भी मजा जोड़ दिया।
कपिल शर्मा शो के सेट की हैं तस्वीरें
दरअसल, ये तस्वीरें मशहूर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो के सेट की हैं। तस्वीरों में मलाइका और सिद्धू के अलावा कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर भी नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि सुनील ग्रोवर उसी अंदाज में दिखाई दे रहे हैं, जैसे सिद्धू अक्सर नजर आते हैं।
सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे हल्के-फुल्के मनोरंजन के तौर पर खूब एंजॉय कर रहे हैं।
Also Read: मणिकर्णिका घाट में क्यों मनाई जाती है चिताभस्म की होली? जानिए इसकी पौराणिक मान्यता




