पत्रकारपुरम व्यापार मण्डल के गठन की घोषणा


लखनऊ फोकस न्यूज
लखनऊ। लखनऊ व्यापार मण्डल के प्रमुख पदाधिकारियों ने होटल लीनेज में एक बैठक करके पत्रकारपुरम व्यापार मण्डल के गठन की घोषणा की। इसमें व्यापारियों से एकजुटता का आह्वान किया गया।
संघटन को लगातार गतिशील बनाने की कड़ी में आज गोमतीनगर पत्रकार पुरम परिक्षेत्र व्यापार मण्डल की नई इकाई का गठन हुआ। इसमें शिव कुमार गुप्ता को प्रभारी परिक्षेत्र गोमती नगर, पत्रकार पुरम व्यापार मण्डल अध्यक्ष पद पर राजेश वर्मा, महामंत्री विनी गुप्ता उर्फ़ रिंकी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, धीरज कुमार, मंत्री विपिन कुमार सिंह पद पर नामित किए गए।
सभी को बधाई देते हुए अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने कहा लखनऊ व्यापार मण्डल के सदस्य व्यापारी संघर्ष के विचारों को मूर्त रूप देते हैं और व्यापारी समाज के हित की लड़ाई लड़ते हैं। साथ में यह संदेश भी दिया कि यह विचारधारा हमेशा जीवित रहनी चाहिए।
वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने संघटन में ऊर्जा भरते हुए जल्दी ही गोमती नगर परिश्रेत्र के एक-एक व्यापारिक सदस्यों को व्यापार मण्डल से जोड़कर भव्य स्तर पर शपथ ग्रहण कराने का आह्वान किया। कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने सभी का आभार जताते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। महामंत्री सुहेल हैदर अलवी ने बताया ट्रांसगोमती का विस्तार अब बहुत तेज़ी से होगा। जो बाजार निष्क्रिय हैं उन्हें जल्दी ही लखनऊ व्यापार मण्डल की सदस्यता दिलाई जाएगी। प्रोग्राम में महामंत्री जितेंद्र सिंह चौहान ने सभी का आभार जताया। महामंत्री (बीकेटी) शशि प्रकाश शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम कृष्णाणी, मनीष वर्मा,लोकेश त्रिपाठी, राजेंद्र दुबे, अमित निगम आदि प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह जानकारी वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने दी।




