‘भोला’ की तब्बू किसके प्यार में पागल थीं, क्यों टूट गई थीं, सब कुछ जानिए


मुंबई। तब्बू को आप न केवल जानते होंगे बल्कि उनके काम के फैन होंगे। बेहतरीन अभिनेत्री हैं वह। उनकी नई फिल्म अजय देवगन के साथ आई है, जिसका नाम ‘भोला’ है। इस फिल्म में तब्बू ने एक पुलिस इंस्पेक्टर का रोल किया है। फिल्म में उनका जबरदस्त स्टंट सीन है। अर्थात इसमें आप उन्हें मारधाड़ वाले सीन में देख सकेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पिछले वर्षों तब्बू मानसिक तौर पर बुरी तरह टूट गई थीं। उनका काम-धाम सब चौपट हो गया था। वह एक फिल्म स्टार को अपना दिल दे बैठी थीं अर्थात उसके प्यार में पागल थीं। लेकिन कुछ दिनों के रिश्ते का बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इस ब्रेकअप के बाद उन्हें जबरदस्त मानसिक सदमा लगा था। लेकिन धीरे-धीरे वह इस सदमें से उबर गईं और आज लेडी इंस्पेक्टर के रोल में किसी फिल्म अभिनेत्री के लिए रश्क का विषय हैं।
तब्बू का पूरा नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है। किशोरावस्था में 1982 में जब वह पहली बार ‘बाजार’ फिल्म में दिखीं तो लोग उन्हें फिल्म अभिनेत्री फरहा के छोटी बहन के रूप में देखते थे। लेकिन देखते ही देखते उन्होंने अपनी स्वतंत्र और बड़ी बहन से भी अच्छी पहचान बना ली।
तब्बू को उनकी फिल्म ‘विजयपथ’ और ‘हकीकत’ से पहचान मिली। बाद में सदी की शुरुआत में उन्होंने दो फिल्में ‘चांदनी बार’ और ‘चीनी कम’ में अपने बेहतरीन रोल से पाठकों का दिल जीत लिया। लोगबाग उनके अभिनय का लोहा मान गए।
लेकिन इसी के बाद एक दौर ऐसा भी आया जब वह साउथ इंडियन फिल्मों के एक प्रसिद्ध एक्टर को अपना दिल दे बैठीं। आपको पता होगा कि तब्बू ने तेलगू और तमिल भाषा की फिल्मों में भी काम किया है। तमिल और तेलगू फिल्मों में काम करने वाले एक बड़े अभिनेता से उन्हें प्रेम हो गया। वह उसको डेट करने लगीं। तभी कुछ मामलों को लेकर दोनों के संबंधों में खटास आ गई और उनका ब्रेकअप हो गया। किन मुद्दों पर दोनों के बीच अनबन हुई यह किसी को नहीं पता क्योंकि दोनों ही कभी मीडिया में अपनी पर्सनल लाइफ डिस्कस नहीं करते हैं। लेकिन ब्रेकअप के बाद तब्बू टूट गईं और फिल्मों से दूर चली गईं।

बहुत मशक्कत के बाद उन्होंने अपने को पुनः संभाला, एक मनोवैज्ञानिक से काउंसलिंग करवाई और फिल्मों में पुनः काम शुरू किया। ‘भोला’ में उनका धुंआधार रोल आपके सामने है। और हां, जिस साउथ फिल्म स्टार के साथ उनका ब्रेकअप हुआ था, वह भी थोड़ा झटका खाने के बाद सामान्य हो गए। वह तमिल और तेलगू फिल्मों के महानायक नागार्जुन थे, जो तब्बू से अलग होने के बाद कुछ दिन डिप्रेशन में रहे। लेकिन जिस कदर तब्बू टूट गई थीं, वैसा कुछ हाल उनका नहीं था।
तो फिल्म ‘भोला’ में तब्बू की अदायगी देखने के लिए अपने आप को तैयार कर लीजिए। फिल्म में उन्हें देखकर एक बार भी आपको नहीं लगेगा कि तब्बू 52 साल की हो गई हैं।
(फोटो-सोशल मीडिया)




