“NPS और UPS धोखा है”: लखनऊ के विश्वेश्वरैया सभागार में गूंजे नारे, कर्मचारियों का पुरानी पेंशन बहाली के लिए हल्लाबोल

Lucknow Focus News Desk: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लोक निर्माण विभाग परिसर के विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में रविवार को ‘उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ’ और ‘उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन’ का संयुक्त द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने एनपीएस (NPS) और यूपीएस (UPS) के विरोध में जमकर नारेबाजी की और पुरानी पेंशन (OPS) बहाल करने की मांग उठाई।
12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली का आह्वान
अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अखिलभारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शशिकांत राय ने कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने घोषणा की कि पुरानी पेंशन बहाली, रिक्त पदों पर नियमित भर्ती और चार लेबर कोड वापस लेने जैसी मांगों को लेकर 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश के सभी जनपदों, तहसीलों और ब्लॉकों तक संघ का संपर्क अभियान (‘रीच टू ईच’) चलाने का आह्वान किया।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगें (17 सूत्रीय मांग पत्र)
महासंघ ने उत्तर प्रदेश सरकार को 17 सूत्रीय मांग पत्र भेजने का निर्णय लिया है, जिसकी मुख्य मांगें निम्नलिखित हैं।
-
पेंशन व्यवस्था: NPS और UPS को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू की जाए और PFRDA एक्ट रद्द हो।
-
वेतन व भत्ते: 8वें वेतन आयोग के गठन के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा जाए, 50% महंगाई भत्ते को मूल वेतन में जोड़ा जाए तथा कोरोना काल में रोके गए 18 महीने के डीए (DA) का भुगतान हो।
-
नियमितीकरण: चतुर्थ श्रेणी पदों पर नियमित भर्ती शुरू हो और संविदा, आउटसोर्सिंग व स्कीम वर्कर (आशा, आंगनबाड़ी, सफाईकर्मी, शिक्षामित्र आदि) को सेवा सुरक्षा देकर नियमित किया जाए।
-
टैक्स छूट: आयकर मुक्त सीमा बढ़ाकर 10 लाख रुपये और स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ाकर 2 लाख रुपये किया जाए।
नई प्रांतीय कार्यकारिणी का हुआ गठन
अधिवेशन के दौरान सर्वसम्मति से दोनों संगठनों की नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ
-
-
प्रांतीय अध्यक्ष: कमल अग्रवाल
-
प्रांतीय अध्यक्ष (महिला): रेखा तोमर
-
कार्यकारी अध्यक्ष: सत्य नारायण त्रिपाठी
-
महामंत्री: अशोक सिंह
-
कोषाध्यक्ष: राम भजन मौर्य
उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन-
अध्यक्ष: जे.पी. पांडे
-
महामंत्री: प्रतीक गुप्ता
-
वित्त मंत्री: निमेश गुप्ता
-
-
संगठन के संरक्षक एस.पी. सिंह और पुनीत त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में प्रदेश भर से सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी, शिक्षक और श्रमिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।




