इन्फोटेनमेन्ट

काजल राघवानी का तीज स्पेशल भोजपुरी गाना ‘सेनूरा हवे मोर सुहाग’ रिलीज, अरविंद अकेला कल्लू संग आई नजर

Lucknow Focus News Desk: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री काजल राघवानी का नया तीज स्पेशल सॉन्ग ‘सेनूरा हवे मोर सुहाग’ यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। ‘SRK म्यूजिक’ के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किए गए इस गाने में काजल राघवानी पारंपरिक लाल जोड़े और हैवी ज्वेलरी में एक दुल्हन की तरह सजी-धजी नजर आ रही हैं। गाने में वे भगवान महादेव से अपने पति की लंबी उम्र और सुहाग की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती दिख रही हैं।

फिल्म ‘प्रेम विवाह’ का है गाना

यह इमोशनल तीज सॉन्ग भोजपुरी फिल्म ‘प्रेम विवाह’ का है, जिसे लोकप्रिय गायिका प्रियंका सिंह ने अपनी सुरीली आवाज दी है। गाने में काजल राघवानी के साथ अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू भी मुख्य भूमिका में हैं। इनके अलावा समर्थ चतुर्वेदी, संजय पांडे, रीना रानी, विनोद मिश्रा और श्रद्धा नवल जैसे कलाकार भी अहम रोल निभा रहे हैं।

निजी जिंदगी को लेकर किया शॉकिंग खुलासा

यह गाना ऐसे समय में रिलीज हुआ है जब काजल राघवानी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर दिए गए एक बयान की वजह से चर्चा में हैं। शो ‘भोजपुरी बवाल’ के एक प्रोमो में तेज प्रताप यादव से बात करते हुए काजल ने बताया कि वे करीब 5 साल तक एक रिलेशनशिप में थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पूर्व प्रेमी ने उन्हें धोखा दिया, उनके साथ बुरा व्यवहार किया और बाद में उन्हें डराया-धमकाया भी था।

Related Articles

Back to top button