उत्तर प्रदेश

अयोध्या में ‘बम’ की अफवाह: एक घंटे तक पटरंगा स्टेशन पर खड़ी रही किसान एक्सप्रेस ट्रेन, एक हिरासत में

Lucknow Focus News Desk: अयोध्या जिले में बम होने की फर्जी सूचना मिलने के कारण बुधवार को फिरोजाबाद-धनबाद किसान एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13308) को पटरंगा स्टेशन पर एक घंटे से अधिक समय तक रोकना पड़ा। इस घटना से ट्रेन में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया और पूरे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस जांच और कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तत्काल हरकत में आया। पुलिस टीम, जिसमें एसपी ग्रामीण और रुदौली सर्किल की पुलिस टीम शामिल थी, तुरंत स्टेशन पहुँची और ट्रेन तथा परिसर की सघनता से पड़ताल की। जांच के दौरान ट्रेन या स्टेशन पर किसी भी तरह का बम या संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई, जिसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने बम की फर्जी अफवाह फैलाने वाले एक युवक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है कि उसने किस मकसद से यह अफवाह फैलाई थी। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है और ट्रेन का संचालन बहाल हो गया है।

Related Articles

Back to top button