हेल्थ एंड वेलनेस

बिना वजह वजन घट रहा है? हो जाएं सतर्क, ये हो सकता है कैंसर का शुरुआती संकेत

Lucknow Focus News Desk: हमारी सेहत का सबसे बड़ा संकेत है हमारा शरीर का वजन। जहां एक तरफ वजन बढ़ना डायबिटीज, हार्ट प्रॉब्लम और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का कारण बन सकता है, वहीं अचानक से वजन कम होना भी किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है यह संकेत कैंसर जैसा जानलेवा रोग भी हो सकता है।

कब चिंता करें वजन घटने को लेकर?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप बिना किसी डाइटिंग या एक्सरसाइज के सिर्फ 6 से 12 महीनों में अपने कुल वजन का 5% या उससे अधिक घटा रहे हैं, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। यह शरीर में चल रही किसी गंभीर बीमारी का शुरुआती लक्षण हो सकता है।

एक स्टडी के अनुसार, अचानक और अनचाहा वजन कम होना कई बार कैंसर के पहले लक्षणों में से एक होता है।

क्या है ‘कैंसर कैचेक्सिया’?

कैंसर शरीर के मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करता है, जिससे एक विशेष अवस्था पैदा होती है जिसे ‘कैंसर कैचेक्सिया’ कहा जाता है। इस स्थिति में शरीर की मांसपेशियां और फैट तेजी से टूटने लगते हैं, जिससे व्यक्ति कमजोर होता जाता है और वजन तेजी से गिरता है — भले ही वह सामान्य आहार ले रहा हो।

एक अध्ययन के मुताबिक, लगभग 40% कैंसर रोगियों में बिना किसी स्पष्ट कारण के वजन कम होना आम लक्षण है। यह लक्षण विशेष रूप से पैंक्रियास, पेट, फेफड़े और अन्नप्रणाली के कैंसर में देखने को मिलता है।

भूख कम लगना भी है संकेत

अगर आप अचानक से महसूस करें कि

भूख कम लग रही है,

खाने में मन नहीं लगता,

या खाते वक्त पेट जल्दी भर जाता है,

तो यह भी एक चेतावनी हो सकती है। कैंसर शरीर के भोजन पचाने के तरीके को भी प्रभावित कर सकता है। खासकर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल, पैंक्रियाज और आंतों के कैंसर में ऐसा देखा गया है।

कुछ हार्मोनल कैंसर (जैसे कि ल्यूकेमिया और लिम्फोमा) शरीर में सूजन और मेटाबॉलिज्म की गति को बढ़ा देते हैं, जिससे भूख दब जाती है और वजन कम होता है जबकि व्यक्ति इसे नजरअंदाज कर देता है।

ब्लड कैंसर में भी दिखता है वजन घटने का लक्षण

स्टडीज बताती हैं कि ब्लड कैंसर (ल्यूकेमिया) के मरीजों में भी अक्सर वजन घटना शुरुआती संकेत के रूप में देखा जाता है। खास बात यह है कि शुरुआती स्टेज में इस दौरान कोई दर्द या अन्य लक्षण नहीं दिखते। इसी वजह से लोग इसे मामूली समझकर अनदेखा कर देते हैं।

वजन के साथ थकान या बेचैनी? हो सकती है कैंसर की चेतावनी

थकान जल्दी हो रही है,

भूख बिल्कुल नहीं लगती,

या मन बेचैन रहने लगा है,

तो यह मिलकर कैंसर के रिस्क को दर्शा सकते हैं। एक रिसर्च में यह भी सामने आया कि 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों में बिना किसी कारण वजन घटना, आने वाले वर्षों में कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है।

क्या करें अगर वजन तेजी से घट रहा हो?

खुद से दवाएं न लें

अपने वजन पर नजर रखें

अगर कुछ महीनों में वजन तेजी से कम हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें

थकान, भूख में कमी, बेचैनी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें

Also Read: गर्मी में कच्चा लहसुन खाने से हो सकती हैं ये गंभीर दिक्कतें, इन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी

Related Articles

Back to top button