लखनऊ

ड्रॉइंग बच्चों की रचनात्मक सोच और आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रभावी माध्यम: डॉ. अब्दुल क़ुद्दूस हाशमी

मौलाना आज़ाद मेमोरियल अकादमी में ड्रॉइंग प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित

Lucknow Focus News Desk: मौलाना आज़ाद मेमोरियल अकादमी, लखनऊ में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत बच्चों के लिए ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा के अनुसार आसिया खातून ने प्रथम स्थान, फ़ाज़िल अली ने द्वितीय स्थान, जबकि विभा और जैनब ख़ान ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। अकादमी की ओर से विजेता बच्चों को नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि ग्रुप कैप्टन दिनेश चंद्र रहे। इस अवसर पर अकादमी के जनरल सेक्रेटरी डॉ. अब्दुल क़ुद्दूस हाशमी ने कहा कि मौलाना आज़ाद मेमोरियल अकादमी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों को भी लगातार बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि ड्रॉइंग बच्चों की रचनात्मक सोच, मानसिक विकास और आत्मविश्वास को मजबूत करने का एक प्रभावी माध्यम है।

मुख्य अतिथि ग्रुप कैप्टन दिनेश चंद्र ने अकादमी की रचनात्मक पहलों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में सकारात्मक सोच, अनुशासन और राष्ट्रीय मूल्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में ग्रुप कैप्टन दिनेश चंद्र एवं डॉ. अब्दुल क़ुद्दूस हाशमी ने संयुक्त रूप से विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Back to top button