उत्तर प्रदेशलखनऊ

UP Weather Alert: सूरज उगल रहा आग! प्रयागराज में पारा 45 डिग्री के पार, 45 जिलों में भीषण ‘लू’ का रेड अलर्ट

26 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ देगा राहत, बूंदाबांदी से गिरेगा पारा, बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों के लिए जारी की सख्त एडवाइजरी

Lucknow Focus News Desk: उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण लू (Heat Wave) और चिलचिलाती धूप ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। प्रयागराज 45.2 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए 45 जिलों में लू और पश्चिमी यूपी के 21 जिलों में ‘वार्म नाइट’ (गर्म रात) का अलर्ट जारी किया है।

प्रमुख शहरों का तापमान और हाल

प्रयागराज: 45.2°C (प्रदेश में सर्वाधिक गर्म)

बांदा: 44.3°C

हमीरपुर: 44.2°C

लखनऊ: 43.0°C (सीजन का सबसे गर्म दिन)

दोपहर के समय वाराणसी, आगरा, मेरठ और अलीगढ़ की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों का घर से निकलना मुहाल कर दिया है।

राहत की खबर: 26 अप्रैल से बदलेगा मौसम

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 26 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है।

असर: प्रदेश भर में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी।

बूंदाबांदी: 27 से 29 अप्रैल के बीच लखनऊ समेत पश्चिमी यूपी में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

गिरावट: इससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी और लू से राहत मिलेगी।

इन जिलों में ‘लू’ (Heat Wave) की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, झांसी और आसपास के क्षेत्र।

स्कूलों के लिए प्रशासन सख्त: ‘आउटडोर एक्टिविटी’ पर रोक

भीषण गर्मी को देखते हुए महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने परिषदीय व कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के लिए निर्देश जारी किए हैं।

प्रार्थना सभा: धूप में प्रार्थना सभा नहीं होगी, इसे छायादार स्थान या क्लास में ही कराया जाए।

समय सीमा: सभी आउटडोर गतिविधियां सुबह 9 बजे तक समाप्त करनी होंगी।

स्वास्थ्य सुरक्षा: स्कूलों में ORS घोल, पंखे, स्वच्छ पेयजल और फर्स्ट-एड किट अनिवार्य है।

खान-पान: बच्चों को बासी भोजन और जंक फूड से बचने की सलाह दी गई है।

Also Read: लखनऊ: ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ पर बच्चों ने रंगों से उकेरी धरती की पुकार, मौलाना आज़ाद अकादमी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button